पांच दिन पहले घर में नई दुल्हन आई, अभी हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसने ऐसा काम कर डाला, जिससे सब हैरान हैँ।
2 of 9
नई नवेली दुल्हन का कारनामा
मामला पंजाब का है, जहां बरवाला रोड पर सोमवार रात एक नवविवाहिता अपने पति को नींबू पानी में नशीली दवा पिला ससुरालियों के गहनों लेकर भाग गई। 19 अप्रैल को ही दोनों की शादी हुई थी। पति समेत ससुराल वालों को शक है कि विवाह पूर्व उसके किसी से संबंध थे। इस कारण उसने यह कदम उठाया है।
3 of 9
नई नवेली दुल्हन का कारनामा
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला में एक निजी इंस्टीट्यूट में काम करने वाले दीपक निवासी ईको ग्रींस वन कालोनी में अपनी मां के साथ रहते हैं। 19 अप्रैल को उसका विवाह रंजीता पुत्री नरेश कुमार निवासी बीड़ घग्गर, चंडीमंदिर पंचकूला से हुआ था। 20 अप्रैल को डेराबस्सी में रिसेप्शन पार्टी हुई।
4 of 9
नई नवेली दुल्हन का कारनामा
पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि उसकी मां शर्मीला व बहन आंचल पहली मंजिल पर सोने चली गई थीं, जबकि उसे सोने से पहले रंजीता ने नींबू पानी भरकर एक गिलास दिया था। इसके बाद उसको गहरी नींद आ गई। तड़के मां व बहन की आंख खुली तो रंजीता घर से गायब थी।
5 of 9
नई नवेली दुल्हन का कारनामा
इस बीच उन्होंने कमरों में खुली आलमारियां व गहनों के खाली डिब्बे देखे तो दंग रही गईं। दीपक को बार-बार उठाने पर भी वह उठ नहीं रहा था। घरवालों व पड़ोसियों ने पहले दीपक को सामान्य करने के लिए ग्लूकोज समेत उसको दवा दी गई।