फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाभा जेल ब्रेक के बाद पुलिस की बड़ी लापरवाही, अंधाधुंध फायरिंग ने ली लड़की की जान

Mon, 28 Nov 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 28 Nov 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
Nabha jail break big negligence of the police, the girl was killed in indiscriminate firing
फायरिंग गई लड़की की जान
जेल ब्रेक से जहां पुलिस की भूमिका पर पहले ही सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं पुलिस की फायरिंग में एक लड़की की मौत ने मामले को पेंचीदा बना दिया। नाभा जेल में फरार हुए कैदियों की तलाश में पटियाला-चीका रोड पर पंजाब-हरियाणा बार्डर पर स्थित गांव धर्महेड़ी के नजदीक पुलिस ने एक नाका लगाया था।
Nabha jail break big negligence of the police, the girl was killed in indiscriminate firing
फायरिंग में गई लड़की की जान

इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने पटियाला से चीका (हरियाणा) की तरफ जा रही एक डिजायर कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे कार में सवार आर्केस्ट्रा ग्रुप की नेहा (24) निवासी पटियाला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल से खूंखार कैदियों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद जिले से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई थी। पंजाब हरियाणा बार्डर पर गांव धर्महेड़ी के पास नाका लगाया गया था।

Nabha jail break big negligence of the police, the girl was killed in indiscriminate firing
फायरिंग में गई लड़की की जान

पटियाला की तरफ से अरमान म्यूजिकल ग्रुप की गाड़ी पुलिस नाके के पास पहुंची, तो पुलिस मुलाजिमों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। कार चालक और ग्रुप के मालिक सरबजीत सिंह ने बताया कि उनको नाके पर रूकने का इशारा हुआ था। वह अपनी गाड़ी को अभी एक साइड पर रोक ही रहा था कि सिविल वर्दी में एक पुलिस मुलाजिम ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें गाड़ी की अगली सीट पर बैठी नेहा की छाती में गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nabha jail break big negligence of the police, the girl was killed in indiscriminate firing
फायरिंग में गई लड़की की जान

अन्य लड़कियां सोनी, शिफाली और सिम्मी पिछली सीट पर होने के कारण बच गईं। मृतका की मां ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद नेहा ही परिवार का पालन पोषण कर रही थी। अब उनके परिवार के लिए गुजारा करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझ कर बेटी की कार पर फायरिंग की है। आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और साथ ही उनके परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। 

विज्ञापन
Nabha jail break big negligence of the police, the girl was killed in indiscriminate firing
नाभा जेल ब्रेक

वहीं पुलिस की फायरिंग में पास से अपनी पत्नी के साथ जा रहा बाइक सवार चंद्रभान पुत्र देव राज निवासी दिड़बा घायल हो गया। चंद्रभान चीका में किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। उसके जांघ में गोली लगी। उसको पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भरती कराया गया है। इस संबंध में सुपरिंटेंडेंट पुलिस हेडक्वार्टर सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि मामले में जांच करवाकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed