फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्थे चढ़ा सीरियल किलर: एक-एक कर तीन को मारा, हत्या से पहले सभी को पिलाई शराब, तरीका भी एक जैसा अपनाया

Sat, 02 Jul 2022 05:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Jul 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Mystery of three murders solved in Panipat of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा में पानीपत सीआईए टू ने नारा गांव के एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन हत्याओं का खुलासा किया है। इनमें दो पानीपत जिले की और एक यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की वारदात शामिल है। तीनों मृतकों में से दो मतलौडा के गांव नारा व एक भालसी का है। आरोपी ने तीनों के साथ बैठकर शराब पी थी। एक ने शराब पीने से मना किया तो पहले मौत के घाट उतारा और उसके बाद सबूत मिटाने के लिए बचे हुए दोनों युवकों की भी साजिश के तहत हत्या कर दी।


 

Mystery of three murders solved in Panipat of Haryana
सोनू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पत्रकार वार्ता में एएसपी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आशु (26) निवासी गांव नारा को 27 जून को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में तीन ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हुआ है। आरोपी ने पहला मर्डर किया था, उस दौरान दो लोग उसके साथ थे। कही ये दो लोग किसी को बता न दें, इसलिए दोनों की हत्या कर दी। तीनों हत्याएं गला घोंट कर की हैं। चार दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Mystery of three murders solved in Panipat of Haryana
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते एएसपी विजय सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहली हत्या: शराब पीने से इंकार करने पर की युवक की हत्या
एएसपी विजय सिंह ने बताया कि पहली वारदात 11 जून की रात की है। आरोपी आशु अपने गांव नारा के ही दोस्त राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में नारा निवासी सोनू (25) ने थर्मल के पास से लिफ्ट मांगी। तीनों वहां से बाइक पर सवार होकर मतलौडा चले गए। जहां एक ठेके पर आशु ,राकेश और सोनू शराब पीने लगे। इसी बीच भालसी निवासी मोनू भी आ गया था। मोनू ने भी शराब पी और फिर वह वहां से घर चला गया। कुछ देर बाद सोनू ने और शराब पीने से मना कर दिया। इससे उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी के चलते आशु ने राकेश के साथ मिलकर सोनू का परने से गला घोंट दिया और उसकी हत्या करने के बाद शव को उसी ठेके के पीछे डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery of three murders solved in Panipat of Haryana
आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरी हत्या: सोनू के बारे में मोनू ने पूछा तो उसे भी मौत के घाट उतारा
एएसपी विजय सिंह ने बताया कि 11 जून की रात को ही सोनू की हत्या करने के बाद आशु और राकेश दोनों उसी ठेके पर शराब पीने लगे। इसी दौरान वहां मोनू फिर से आ गया। उसने पूछा कि सोनू कहा गया। आशु को लगा कि मोनू ने सोनू की हत्या करते देख लिया है, जिस पर आशु ने साजिश रची और शराब पीने की बात कहकर बाइक पर आशु, मोनू और राकेश तीनों सवार होकर पानीपत की तरफ रवाना हो गए। रास्ते में असंध रोड के नजदीक शनि मंदिर के पास नहर किनारे पहुंचते ही मोनू का भी परने से गला घोंट दिया और उसे नहर में फेंक दिया। मोनू का शव 13 जून को समालखा नहर से बरामद हुआ था। जिसका 16 जून को पुलिस ने शिनाख्त न होने पर लावारिस के तहत अंतिम संस्कार कर दिया था। 21 जून को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
Mystery of three murders solved in Panipat of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरा हत्या: दोनों वारदातों में शामिल और प्रत्यक्षदर्शी राकेश को यूपी ले जाकर मारा
एएसपी विजय सिंह ने बताया कि सोनू और मोनू का मर्डर करने के बाद आशु ने राकेश को भी मौत के घाट उतारने का मन बनाया। साजिश के तहत राकेश को उसी रात कहा कि चल हरिद्वार चलते हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर रात को ही हरिद्वार के लिए चल पड़े। रास्ते में यूपी के मुजफ्फरनगर जिला के अंर्तगत आने वाले तितावी थाना क्षेत्र के एक ट्यूबवेल पर शराब पीने बैठ गए। जहां उसने राकेश को ज्यादा शराब पिला दी। जिससे वह मदहोश हो गया। इसके बाद उसका भी परने से गला घोंट दिया और हत्या कर ट्यूबवेल के पास ही पानी मे फेंक कर फरार हो गया था। राकेश के पास मिले दस्तावेज से उनकी शिनाख्त हो गई थी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed