{"_id":"5778cfa14f1c1b090c7f99d1","slug":"murder-sister-murder-sister-rape-minor-girl-rape-kurukshetra-murder-after-rape-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, नाबालिग दरिंदे को, जिसने बहन को भी न बख्शा, हर करतूत शर्मनाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए, नाबालिग दरिंदे को, जिसने बहन को भी न बख्शा, हर करतूत शर्मनाक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दरिंदे युवक को देखिए। इसने अपनी बहन के साथ गंदी हरकत की। उसने विरोध करते हुए थप्पड़ जड़ दिया तो इसने वो बदला लिया, जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया।
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
इस युवक ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। बचने के लिए बहन ने संघर्ष भी किया, लेकिन हैवान बने इस भाई को तरस नहीं आया। जिस कमरे में उसने बहन को मारा, उसकी दीवारें चींख चींख कर संघर्ष की कहानी बयां कर रही थीं। वारदात हरियाणा के करुक्षेत्र में अंजाम दी गई। मृतका का नाम मनप्रिय था। पिता गुरनाम सिंह करनाल जिले के घरौंडा सरकारी स्कूल में टीचर हैं, जबकि मां जसविंद्र गृहणी हैं।
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
हैवानियत भरे इस खौफनाक कांड का खुलासा तब हुआ जब आरोपी युवक मृतका के घर शोक मनाने पहुंचा। सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने उसके हाथों पर चोट के निशान देखे तो उनका शक और गहरा गया। आरोपी के गले पर नाखून के निशान भी हैं। जब उससे सख्ती बरती गई तो वह टूट गया और सारी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में वारदात की पूरी कहानी सुनाई। वह मृतका की मौसी का लड़का है। उसने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसने मृतका का अर्धनग्न फोटो खींचा था। इस पर उनके परिवार में विवाद भी हो गया था। इस विवाद के बाद दोनों परिवारों का आना-जाना बंद हो गया था। इसे लेकर आरोपी लड़का नाराज़ भी रहता था। हालांकि पिछले कई दिनों से रिश्तों में सुधार हो रहा था।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे पता था कि मनप्रिय शुक्रवार को घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर ही वह घर में घुसा था और उसने मनप्रिय को गंदी नियत से पकड़ा था। मनप्रिय ने विरोध में उसके थप्पड़ जड़े तो बदनामी से बचने के लिए उसने चाकुओं से गोदकर कत्ल कर दिया। उसके बाद उसने अपने जाकर कपड़े धोकर छिपा दिए। कपड़ों पर स्याही डाली, ताकि घर वालों को शक ना हो कि कपड़े क्यों धोए।