{"_id":"5777ac8a4f1c1b704d79ac6b","slug":"murder-sister-murder-sister-murder-due-to-nude-photo-10th-class-student-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन का काट दिया गला, मां-बाप हैरान, जब कारण पता चला, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन का काट दिया गला, मां-बाप हैरान, जब कारण पता चला, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Sat, 02 Jul 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली बहन को भाई ने ही तेजधार हथियारों से काट डाला। जब हत्यारे और हत्या के पीछे का कारण पता चला तो मां बाप के होश उड़ गए। देखिए तस्वीरें।
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिमरदीप सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मृतका की मौसी का लड़का है। कुछ साल पहले उसे छात्रा का अर्धनग्न फोटो खींच लिया था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में काफी विवाद भी हुआ। कई सालों से दोनों परिवारों का एक दूजे के यहां आना जाना भी नहीं था। युवक इसी रंजिश को मन में पाले हुए था, जिसके चलते उसने ये वारदात अंजाम दी।
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि शुक्रवार को 10वीं की छात्रा मनप्रिय अपने ही घर में मृत मिली थी। उसके शरीर पर तेज धार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं। उसका गला भी रेता हुआ था। जिस कमरे में लड़की फर्श पर पड़ी मिली, उस कमरे में खून बिखरा हुआ था। दीवारों पर भी खून से सने हाथों के निशान मिले। देखकर लगता है कि मनप्रिय ने हत्यारे के साथ काफी संघर्ष भी किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मनप्रिय सेक्टर 3 में रहती थी। उसके पिता करनाल जिले के घरौंडा सरकारी स्कूल में मैथ टीचर हैं, जबकि मां जसविंद्र गृहणी हैं। उसका बड़ा भाई अमेरिका में रह रहा है। जिस समय वारदात अंजाम दी गई, उसक मां पड़ोस में ही किसी के घर शोक जताने गई थी। दोपहर बाद जब वह लौटी तो घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो नजारा देखकर उसकी चींख निकल गई।
विज्ञापन
रंजिश के चलते युवक ने घर में घुसकर की मौसेरी बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे कर शव को अस्पताल पहुंचाया। आईजी और एसपी सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का ब्यौरा लिया। पुलिस को रात तक हत्यारे का सुराग नहीं लगा था। सवेरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसकी पहचान छिपाई जा रही है।