{"_id":"57934b8e4f1c1b3c2bc4c808","slug":"murder-child-murder-anmol-murder-kidnapped-child-murder-fatehabad-child-anmol-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरौती के 50 लाख न मिले तो 14 साल के युवक का खौफनाक हश्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती के 50 लाख न मिले तो 14 साल के युवक का खौफनाक हश्र
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में किडनेप किए गए बच्चे अनमोल का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 दिन से लापता 14 साल के बच्चे की 50 लाख रुपये फिरौती न मिलने पर बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को नहर किनारे फेंक दिया। तस्वीरें।
फतेहाबाद में किडनेप किए गए बच्चे अनमोल का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मामला, हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। गांव पीरथला में 20 जुलाई को 11वीं के छात्र अनमोल पुत्र अशोक कुमार उर्फ शौकी का अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन अनमोल घर नहीं लौटा, वहीं उसकी स्कूटी नहर से बरामद की गई थी। परिजनों के बताए अनुसार उन्हें अनमोल के ही फोन से कॉल आई थी, जिसमें अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।
फतेहाबाद में किडनेप किए गए बच्चे अनमोल का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुरमीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अनमोल के तुरंत लौट जाने की बात कही थी, लेकिन तभी से नहर से उसकी स्कूटी संदिग्ध हालात में मिलना अपने आप में एक पहेली बना हुआ था। शुक्रवार शाम को अनमोल की बॉडी राजस्थान को जाती सिद्धमुख नहर से मिली तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने से पहले अनमोल की बॉडी को नहर से नहीं निकालने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद में किडनेप किए गए बच्चे अनमोल का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन करते हुए परिजनों फतेहाबाद-चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया। बाद में जब एसपी ओमप्रकाश नरवाल और एएसपी गंगाराम पूनिया पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तो परिजनों को समझा-बुझाकर रात करीब 12 बजे के बाद अनमोल की बॉडी को नहर से निकाला गया। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
फतेहाबाद में किडनेप किए गए बच्चे अनमोल का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को एक तरफ फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अनमोल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी कर सामने लाने के लिए परिजन फिर से अपनी मांग पर अड़े थे। हालांकि पुलिस अफसर पुष्टि नहीं कर रहे, लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने इस मामले में गरमीत को फिर से हिरासत में ले लिया है और गांव के चार अन्य लड़कों को भी उठाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।