{"_id":"579487b84f1c1bc148c4cfc4","slug":"murder-boy-murder-anmol-murder-friend-murder-for-50-lakh-friend-murder-after-kidnapping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी पर भारी पड़ा आइडिया देना, 50 लाख के लिए कराया कत्ल, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदगी पर भारी पड़ा आइडिया देना, 50 लाख के लिए कराया कत्ल, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की चाह रखने वाले दोस्त को एक आइडिया देना छात्र को भारी पड़ गया। 50 लाख के लालच ने उसका कत्ल करा दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
वारदात हरियाणा के फतेहाबाद के गांव पिरथला में अंजाम दी गई। पुलिस ने दो दिन पहले अपहरण करके मारे गए 16 वर्षीय अनमोल उर्फ सागर अरोड़ा की हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। हत्यारा दोस्त ही निकला और उसे ये सब करने का आइडिया मृतक छात्र ने ही दिया था। खुलासा हुआ कि अनमोल के स्कूल में ही पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र गुरप्रीत ने महंगी गाड़ी का शौक पूरा करने के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि फिरौती मांगने का आइडिया खुद अनमोल ने दिया था। गुरप्रीत को मोबाइल फोन के लिए 10 हजार रुपये दिलाने के लिए अनमोल दो घंटे के लिए खुद का अपहरण कराने के लिए तैयार हो गया। बाद में गुरप्रीत के मन में लालच आ गया और उसने चाकू से गोदकर अनमोल की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने बताया कि अनमोल और गुरप्रीत एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और अच्छे मित्र हैं। अनमोल ने गुरप्रीत को कहा था कि उसने नया मोबाइल लेना है। इसके लिए उसे 10 हजार रुपये की जरूरत है। अनमोल ने गुरप्रीत को सुझाव दिया कि वह दो घंटे के लिए गायब हो जाता है और गुरप्रीत उसके पिता से 10 हजार रुपये की फिरौती मांग ले। इसमें से एक या दो हजार रुपये वह गुरप्रीत को दे देगा। इस दौरान गुरप्रीत के मन में लालच आ गया।
विज्ञापन
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
गुरप्रीत ने बताया कि उसके पास नई मूवी सुल्तान आई है। वह पेन ड्राइव दे दे तो उसमें मूवी डालकर उसे दे देगा। अनमोल ने उसे पेन ड्राइव दे दी। वारदात के दिन गुरप्रीत ने उसे फोन कर कहा कि वह नहर किनारे आ जाए और पेन ड्राइव ले जाए। अनमोल अपनी स्कूटी पर नहर किनारे पहुंच गया, जहां उसे गुरप्रीत मिला। गुरप्रीत ने उसे कहा कि थोड़ा आगे चलते हैं। पेन ड्राइव उसके दोस्त के पास है, जो आगे मिलेंगे। गुरप्रीत अनमोल की स्कूटी पर बैठ गया और उसने कपड़े से मुंह ढक लिया। जब अंधेरा छा गया तो गुरप्रीत ने उसे रोक लिया और उसके फोन से दोनों ने सेल्फी लेनी शुरू कर दी।