कनाडा घूमकर देश लौटी मां को एयरपोर्ट से घर लेकर आ रहे बेटे की कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। अब इस हादसे का वीडियो सामने आया है। देखिए
2 of 8
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतक का दोस्त जख्मी है।
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां प्रमुख कारोबारी एवं बख्तावर बुक डिपो के संचालक की पत्नी भगवंत कौर और उनके बेटे मनवीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा होना शुरू हो गए।
जानकारी के अनुसार मनवीर सिंह अपनी कार में दोस्त के साथ कनाडा से वापस आ रही अपनी मां भगवंत कौर को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर वापस आ रहा था। जब उनकी कार दोराहा के नजदीक पहुंची तो कार की सड़क में खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाइवे होने के कारण सड़क पर काफी तेजी से वाहन साइड से निकल रहे हैं। हल्की धुंध भी है और इसी दौरान एक लाल कलर का मारुति ब्रेजा तेजी से आती है और खड़े ट्रक से टकरा जाती है। हादसे के तुरंत बाद ही ट्रक चालक ट्रक लेकर निकल जाता है।