फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरवाले नहीं थे शादी के लिए राजी तो प्रेमी जोड़े ने रेती एक-दूसरे की गर्दन

Sat, 02 Dec 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Dec 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
lovers tried to kill each other as their parents were against their marriage
couple slits each others throat - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के शादी के लिए तैयार नहीं होने पर शुक्रवार सुबह एक प्रेमी युगल ने रोज गार्डन के पास एक-दूसरे की गर्दन काट कर आत्महत्या की कोशिश की।

चाकू से गला काट कर मार डाला एक दूसरे को

lovers tried to kill each other as their parents were against their marriage
lovers tried to kill each other - फोटो : अमर उजाला

दोनों को लहूलुहान हालत में राहगीरों ने बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी प्रमोद उर्फ पिंटू ऑटो चलाता है। पिंटू के अनुसार उसका पिछले कुछ समय से संजय कॉलोनी निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

lovers tried to kill each other as their parents were against their marriage
lovers tried to kill each other - फोटो : अमर उजाला

दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इस बारे में दोनों ने अपने परिवार वालों को भी बताया था। मगर उनके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद से दोनों परेशान थे। शुक्रवार दिन में युवती किसी बहाने से अपने घर से निकली।रास्ते में उसे प्रमोद ने अपने ऑटो में बैठा लिया। दोनों रोज गार्डन और गोल्फ क्लब वाली रोड पर पहुंचे और वहां ऑटो खड़ा करके काफी देर तक एक दूसरे से बात करने लगे। पुलिस के अनुसार इस दौरान दोनों ने एक साथ नहीं रहने पर साथ मरने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
lovers tried to kill each other as their parents were against their marriage
couple slits each others throat - फोटो : अमर उजाला

पिंटू के पास ऑटो में चाकू पड़ा था। उस चाकू से पहले युवती ने युवक की गर्दन रेत दी और फिर उसी चाकू से युवक ने युवती का गला काट दिया। दोनों की गर्दन कटते ही वहां खून का फव्वारा फूट पड़ा। इस दौरान युवती लुढ़क कर ऑटो से बाहर सड़क पर गिर गई, जबकि पिंटू अंदर ही गिर गया। ड़क पर खून से लथपथ हालत मेंस युवती को देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ऑटो के अंदर युवक को भी खून से लथपथ हालत में देखा तो दोनों को उसी ऑटो से बीके अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
lovers tried to kill each other as their parents were against their marriage
couple slits each others throat - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना मिलने पर पहले दो नंबर चौकी पुलिस और फिर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों ने बातचीत की और घटना के बारे में जानकारी ली। गर्दन में वार होने के कारण दोनों ज्यादा नहीं बोल पा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गर्दन काटने में इस्तेमाल चाकू ऑटो में से बरामद कर किया है। दो नंबर चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों अभी ब्यान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके परिजनों को बुलवाया गया है। युवक और युवती के ब्यान होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed