पति को मारकर सूटकेस में पैक करके शव को बीएमडब्ल्यू में छिपाने वाली महिला ने कोर्ट में कत्ल की कहानी सुनाई और बताया कि आखिर क्यों मारा।
2 of 8
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के मोहाली की है। पति की कातिल सीरत ने बताया कि एकम मुझे रोजाना पैसे के लिए तंग करता था। कई बार मारपीट व बहसबाजी भी होती थी। इससे मैं परेशान हो गई थी। ऐसे में शनिवार रात मैंने खुद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह बात सोमवार को जिला अदालत में सीरत ने खुद जज के सामने बताई। जब जज ने उससे सवाल किया कि एकम को गोली किसने मारी है।
सीरत ने बताया कि सबूत मिटाने में उसके भाई व भाई के दोस्त जगत ने भी साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में अभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना है। उनके बारे में जांच चल रही है। ऐसे में रिमांड की जरूरत है। अदालत ने पुलिस के पक्ष को सुनने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जब जज ने सीरत से पूछा कि पिस्टल किसकी थी। इस पर सीरत ने जज को बताया कि वह एकम की थी। उसने घर में रखी थी। पिस्टल का लाइसेंस नहीं था। उसने एकम की हत्या करने में उसका प्रयोग किया था, उसके बाद वहीं पर उसे रख दिया। इस दौरान मटौर थाने की पुलिस ने बताया कि एकम के परिवार वाले कई लोगों का नाम ले रहे हैं। साथ ही मांग कर रहे हैं कि उनका नाम भी केस में शामिल किया जाए।
इस पर जज ने कहा कि जब सीरत खुद तीन लोगों के नाम कबूल चुकी है। ऐसे में किसी का नाम कैसे शामिल किया जा सकता है। जज ने पुलिस से कहा कि यह मामला हाईप्रोफाइल है। ऐसे में किसी तथ्य की कमी नहीं रहनी चाहिए। हर पक्ष की निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए। साथ ही केस की फाइल इतनी मजबूत होनी चाहिए कि बाद में मामला कमजोर न पड़े।