फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैरिज पैलेस में जिस्मफरोशी...अश्लील डांस पर बरसते थे नोट, पढ़ें- 10 महिलाओं और 66 पुरुषों का ये 'घिनौना खेल'

Tue, 02 Feb 2021 02:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mohali Crime News: 76 accused of gambling and prostitution on four-day police remand
बनूड़ से पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के बनूड़ के एक रेस्टोरेंट कम मैरिज पैलेस से रविवार को जुए और देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार 66 पुरुष और 10 महिलाओं को पुलिस ने मोहाली जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने 76 आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Mohali Crime News: 76 accused of gambling and prostitution on four-day police remand
बस से सभी आरोपियों को कोर्ट लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

अदालत में आरोपियों का रिमांड लेने के लिए सरकारी वकील ने कई तर्क देते हुए कहा कि मैरिज पैलेस में काफी समय से यह धंधा चल रहा था। पुलिस ने जब छापा मारा तो आरोपी पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे और यहां पर ऑनलाइन जुआ भी चल रहा था। वहां पर मौजूद लड़कियां चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब यहां पंजाब में परोस रही थीं।

Mohali Crime News: 76 accused of gambling and prostitution on four-day police remand
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

यहां अश्लील डांस कर रहीं लड़कियों पर पुरुष पैसे फेंक रहे थे। इसके साथ ही यहां पर देह व्यापार का कारोबार भी चल रहा था। इस सब को देखते हुए पुलिस ने अदालत में तर्क दिया है कि आरोपियों से पूछताछ की जानी है कि ऑनलाइन जुआ कितने देशों से जुड़ा है। आरोपी विदेश से हवाला के माध्यम से पैसे तो नहीं भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohali Crime News: 76 accused of gambling and prostitution on four-day police remand
- फोटो : अमर उजाला

मौके पर मिली नौ लाख रुपये की राशि इस बात की ओर इशारा कर रही है कि उक्त पैसे को गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। अदालत ने सरकारी और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद कुल 76 आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मौके पर अदालत में एसपी जसकीरत सिंह हीर समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Mohali Crime News: 76 accused of gambling and prostitution on four-day police remand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम आरोपियों को दो बसों में बैठाकर अदालत में पेश करने लाई थी। बसों को सीधे अदालत के अंदर लाया गया था और इसके बाद आरोपियों को सीधा अदालत में पेश किया गया। पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर देर शाम पहुंची थी। हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed