फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस ने शुरू की कुर्की की कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ में ये हुए खुलासे

Mon, 01 Feb 2021 07:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Police starts action for kurki in Ajeet Singh Murder case.
वारदात की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

अजीत हत्याकांड में पुलिस ने दो मुख्य सूत्रधार कुंटू सिंह व अखंड सिंह से दो दिन तक पूछताछ के बाद दोनों को बरेली व आजमगढ़ जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शूटर राजेश तोमर, अंकुर और मददगार बंधन का गैरजमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इन तीनों का वारंट मिल जाएगा। पुलिस अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी।

Police starts action for kurki in Ajeet Singh Murder case.
- फोटो : amar ujala

इस मामले में पुलिस को अखंड की तीन दिन और कुंटू सिंह की चार दिन की रिमांड मिली थी। इन दोनों से पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अलावा जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी ने कई घंटे तक पूछताछ की थी। रविवार को कुंटू से उद्यम सिंह के बारे में भी पूछताछ की गई। इस दौरान ही पता चला कि उद्यम की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। पुलिस इस मामले में जानकारी जुटा रही है। दोनों को बरेली व आजमगढ़ जेल भेज दिया गया।

Police starts action for kurki in Ajeet Singh Murder case.
वारदात के समय अजीत इसी गाड़ी में सवार थे। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने दोनों फरार चल रहे शूटरों रवि यादव, मुस्तफा उर्फ बंटी, घायल शूटर राजेश तोमर, अंकुर के बारे में पूछताछ की। वहीं मददगारों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस के हाथ कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police starts action for kurki in Ajeet Singh Murder case.
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

बता दें कि कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। गैंगवार में अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आजमगढ़ जेल में बंद अपराधी कु़ंटू सिंह और बरेली जेल में बंद अखंड सिंह की कस्टडी रिमांड ली थी और उनसे पूछताछ की।

विज्ञापन
Police starts action for kurki in Ajeet Singh Murder case.
वारदात स्थल का दृश्य। - फोटो : amar ujala

दोनों से कई चक्र की पूछताछ हुई। इसमें इस बात का खुलासा हुआ कि गैंगवार की साजिश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी उद्यम सिंह की भूमिका अहम रही। वहीं, पूर्व सांसद की भूमिका भी पाई गई है। पुलिस अब पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed