{"_id":"5991cbb34f1c1b1c028b47cf","slug":"moga-child-death-due-to-center-lock-of-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तकनीक ने छीन ली जिंदगी, कार में बनीं दो बच्चों की कब्र!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तकनीक ने छीन ली जिंदगी, कार में बनीं दो बच्चों की कब्र!
Tue, 15 Aug 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Tue, 15 Aug 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार में बनीं दो बच्चों की कब्र!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार की एक आधुनिक तकनीक ने दो बच्चों की जिंदगी छीन ली। देखिए कैसे दोनों की वहीं कब्र बन गई।
2 of 5
कार में बनीं दो बच्चों की कब्र!
घटना पंजाब के मोगा की है, जहां कस्बा समालसर में दो मासूम बच्चों की कार में दम घुटने से मौत हो गई। कार का मालिक किसी काम से गया था और दोनों बच्चे खेलते-खेलते उसमें बैठ गए। इसके बाद कार सेंटर लॉक हो गई और बच्चे उसी में फंसे रह गए। बच्चों की पहचान मीना कुमारी (9) और भानु प्रताप (7) के तौर पर हुई है।
3 of 5
कार में बनीं दो बच्चों की कब्र!
जानकारी के अनुसार कनाडा गए मास्टर गुरदेव सिंह के घर के पिछले कमरों में रहते बिहारी मजदूर रमेश कुमार के बच्चे मीना और भानुप्रताप घर के बाहर खेल रहे थे। वहीं एक व्यक्ति कार खड़ी कर चला गया। खेलते खेलते दोनों बच्चे कार में बैठ गए। इसके बाद कार सेंटर लॉक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार में बनीं दो बच्चों की कब्र!
लोगों के अनुसार बच्चे अंदर तो बैठ गए लेकिन वह गाड़ी की खिड़की नहीं खोल पाए और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। बच्चों ने बाहर निकलने की बहुत कोशिश भी की होगी क्योंकि उनके शरीर पर जख्म के निशान थे। बच्चों का पिता रमेश कुमार बाघापुराना में मजदूरी करने गया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
कार में बनीं दो बच्चों की कब्र!
घर में मौजूद बच्चों की मां और दूसरे बहन-भाइयों को देर शाम को पता लगा, जब इन बच्चों को दुकानदारों ने कार में से बाहर निकाला। जिस कार में बच्चों की मौत हुई है वह भलूर निवासी किसी व्यक्ति की है। थाना प्रमुख मेजर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच के दौरान जो भी दोषी पाया गया, उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।