घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वो फरार हो गया। रविवार को युवती की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने चौंकाने वाली बात कही।
घर में अकेली लड़की के साथ हैवानियत, तबीयत हुई खराब, डॉक्टर ने कही चौंकाने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां, परिजनों के काम पर जाने के बाद घर में अकेली लड़की से एक युवक ने जबरन दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। रविवार को नाबालिग की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां पता चला कि नाबालिग दो महीने की गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपी सन्नी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पति एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। उनके काम पर जाने के बाद उनकी बेटी घर में अकेली रहती थी। रविवार को वह घर पर ही थे तो अचानक से बेटी की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।
डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी दो महीने की गर्भवती है। जब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि दो महीने पहले आरोपी सन्नी ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बहाने से बच्ची को कमरे में ले जाकर रेप की कोशिश
वहीं लुधियाना में एक और मामला प्रकाश में आया है। सात साल की बच्ची को खिलाने के बहाने एक व्यक्ति अपने कमरे में ले गया। वहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो परिजन कमरे में पहुंच गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
बच्ची के परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना टिब्बा की पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।