प्रसिद्ध कपड़ा गोदाम में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग ऐसी भड़क गई कि बुझाने के लिए सेना तक बुलानी पड़ी। तस्वीरें
2 of 9
अमृतसर के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग
घटना पंजाब के अमृतसर की है, जहां श्री हरमंदिर साहिब जाने वाले रास्ते शेरां वाले गेट स्थित कपड़े के गोदाम में रविवार सुबह लगी आग सात घंटे बाद भी बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां असफल रही। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास घरों की छतों में दरार पड़ गई। आग बुझाने के लिए सेना को बुलाना पड़ा।
3 of 9
अमृतसर के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग
यह आग कपड़ा व्यापारी गुल्लू एक्सक्लूसिव के गोदाम में लगी। रविवार को गोदाम बंद था। बंद गोदाम से धुआं की लपटें देख अपड़ोस वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की लपटें सुबह साढ़े आठ बजे देखी गईं।
4 of 9
अमृतसर के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एक घंटे देरी से पहुंची। इसी बीच अनिल जोशी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भयंकर आग को देखते हुए सेना को बुलाया। गोदाम से लगते कई रिहायशी घरों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया।
5 of 9
अमृतसर के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग
आनन-फानन में लोगों ने अपने-अपने घरों के सामान निकाल कर बाहर फेंक दिए। तरनतारन से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। मौके पर जिला पुलिस व प्रशासन के आल अधिकारी मौजूद थे। आग लगने वाले स्थल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का मुख्य केंद्र महज आधा किलोमीटर दूरी पर था।