{"_id":"603914108ebc3ee9276a2045","slug":"man-commits-suicide-after-killing-wife-and-daughter-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में तीन लाश मिलने से सनसनी: पत्नी को रॉड से मारा...बेटी का गला घोंटा, फांसी पर लटका मिला आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद घर में तीन लाश मिलने से सनसनी: पत्नी को रॉड से मारा...बेटी का गला घोंटा, फांसी पर लटका मिला आरोपी
Fri, 26 Feb 2021 09:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
घर से बरामद शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मामला कस्बा चौक मेहता का है। यहां खेती विभाग में तैनात कर्मचारी ने गुरुवार की रात बेटी और पत्नी की हत्या की और बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान खुशी (08), रेनू रानी (28) और महिंद्र पाल सिंह (37) के तौर पर हुई है। चौक मेहता थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
थाना मेहता के निरीक्षक मनजिंदर सिंह के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। इससे परेशान महिंद्र पाल ने गुरुवार देर रात सो रही पत्नी के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी और अपनी बेटी का गला घोंट दिया। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद महिंद्र ने खुद पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
उसके पिता राम सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। निरीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे उस समय हुई, जब एक पड़ोसी ने महिंद्र सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खोलने पर उसको शक हुआ। बाद में पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो एक कमरे में महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी बेटी भी मृत पड़ी थी। दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो महिंद्र का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से परिजनों को वारदात की जानकारी दी। महिंद्र के पिता राम सिंह ने बताया की घर में क्लेश रहता था। इससे तंग आकर बेटे महिंद्र ने वारदात को अंजाम दिया है।