फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बाप की करामात, सो रहे बहू-बेटे और पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया

Sun, 23 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sun, 23 Jul 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
man burnt alive son, daughter-in-law and grand daughter
Pathankot News
क्या कोई बाप ऐसा भी कर सकता है, घर में सो रहे अपने ही बहू-बेटे और पोती पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया, वो भी मामूली सी बात पर। देखिए
man burnt alive son, daughter-in-law and grand daughter
Pathankot News
घटना पंजाब के पठानकोट की है, जहां सुजानपुर के गांव सोलीभोली में लोन पर लिए ट्रैक्टर को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। इस पर पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटे-बहू और डेढ़ साल की पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया। 
 
man burnt alive son, daughter-in-law and grand daughter
Pathankot News
हैरानी की बात है कि इस कांड के बाद उसने यूबीडीसी नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह और उसका बेटा सेवा सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। कुछ समय पहले सेवा सिंह ने लोन लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। इसी ट्रैक्टर को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man burnt alive son, daughter-in-law and grand daughter
पठानकोट में बुजुर्ग ने बेटे-बहू पोती को जिंदा जलाया
मंजीत सिंह सेवा सिंह से काफी समय से ट्रैक्टर मांग रहा था, लेकिन सेवा सिंह उसे ट्रैक्टर नहीं दे रहा था। उसका कहना था कि जब ट्रैक्टर की किश्त वह भर रहा है तो पिता को क्यों दे। इसी बात पर मंजीत सिंह बेटे से नाराज रहता था। 
विज्ञापन
man burnt alive son, daughter-in-law and grand daughter
Murder
सूत्रों के अनुसार वीरवार रात करीब 12 बजे मंजीत सिंह अपने साथी बस्सन सिंह के साथ मिलकर बेटे-बहू और पोती पर सोते समय जग में पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया। तीनों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी लोगों को देखकर फरार हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed