फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मौत से पहले आखिरी सेल्फी, हादसा ऐसा कि इंजन के नीचे पड़ी मिली लाश

Mon, 09 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 09 Jan 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana accident, car hit to tree, 4 died on the spot
भयानक हादसे में 4 की मौत - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनट पहले सेल्फी, हाथों में बीयर की बोतलें और फिर ऐसा हादसा जिसको जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। देखिए
Ludhiana accident, car hit to tree, 4 died on the spot
भयानक हादसे में 4 की मौत
लुधियाना के मुल्लांपुर के गांव देतवाल के पास नहर किनारे बनी सड़क पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। 
Ludhiana accident, car hit to tree, 4 died on the spot
भयानक हादसे में 4 की मौत
टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चारों युवाओं के शव गाड़ी में ही फंस गए। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। मारे गए चारों युवाओं की पहचान ईशानी, रिशिका बस्सी, संयम अरोड़ा और गोरिश कुमार के रुप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ludhiana accident, car hit to tree, 4 died on the spot
भयानक हादसे में 4 की मौत
जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना में पढ़ने वाली ईशानी और रिशिका बस्सी अपने दोस्त संयम अरोड़ा, गोरिश और अक्षित के साथ सिधवां नहर के किनारे जा रही थी। उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार कार होने के कारण गांव देतवाल के पास कार बेकाबू हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। आवाज सुनते ही गांव के लोग पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवाओं की मौत हो चुकी थी। जबकि अक्षित की सांस चल रही थी। 
विज्ञापन
Ludhiana accident, car hit to tree, 4 died on the spot
भयानक हादसे में 4 की मौत
ईशानी के पिता कॉरपोरेशन के जोन-डी में क्लर्क है। संयम ने तीन महीने पहले ही नई होंडा सिटी कार ली थी। कॉलेजों में छुट्टी होने के चलते सभी घर पर ही रह रहे थे। उन्होंने शुक्रवार की सुबह बाहर घूमने जाने का प्लान बनाया। जिसके चलते सभी दोपहर 1 बजे के करीब घर से कार में सवार होकर निकल गए। कार को गौरीश चला रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed