{"_id":"5951fd1e4f1c1b76528b4ad8","slug":"ludhaina-pregnant-wife-killed-for-baby-boy-female-foeticide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी नहीं बेटा चाहिए, इस चाहत में किया गया ये कांड झकझोर कर रख देगा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी नहीं बेटा चाहिए, इस चाहत में किया गया ये कांड झकझोर कर रख देगा...
Wed, 28 Jun 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
भ्रूण हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी नहीं बेटा चाहिए, इस चाहत में किया गया ये कांड आपको झकझोर कर रख देगा। पूरे देश और देशवासियों के लिए यह एक शर्मनाक घटना है, देखिए।
2 of 7
भ्रूण हत्या
घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव के गांव जंडी में ससुराल वालों की बेटी से नफरत विवाहिता की जिंदगी पर भारी पड़ गई। पत्नी गर्भ में लड़की होने की बात पर भड़के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी का गर्भपात कर दिया। इससे महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत होने से घबराए भाइयों ने लाश फ्रिज में रख दी।
3 of 7
भ्रूण हत्या
जानकारी के मुताबिक गांव जंडी वासी रविंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर की ढाई साल की एक बेटी थी। पहली लड़की के जन्म से ही पति समेत ससुर परिवार खफा था। मनजीत कौर अब दोबारा गर्भवती थी। दोबारा बेटी न हो जाए, इस डर से परिवार ने लिंग निर्धारण टेस्ट करवाया। इसमें गर्भ में बच्ची होने की बात सामने आने पर पति रविंदर सिंह और उसका बड़ा भाई मनविंदर सिंह भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भ्रूण हत्या
फिर दोनों ने मनजीत कौर का गर्भपात करवाने का फैसला लिया। रविवार रात दोनों खुद ही मनजीत का गर्भपात करने में जुट गए। इस दौरान ज्यादा खून बह जाने के कारण मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। गर्भपात से गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। मनजीत के परिजनों ने हाल चाल जानने को फोन किया तो पहले कहा कि मनजीत बीमार है, फिर कह दिया कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
भ्रूण हत्या
यह सुनकर मनजीत के पिता पूर्व फौजी रविंदर सिंह पुलिस को लेकर जंडी पहुंचे तो सारी बात खुलकर सामने आई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविंदर और मनविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि थाना सिधवांबेट के प्रभारी परमजीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि जांच में गर्भपात करने का मामला सामने आया है। गर्भपात करने में कौन कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।