{"_id":"595269a24f1c1b1b458b46c0","slug":"police-arrested-step-father-brutally-killed-3-year-son-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीवी पति से ज्यादा बेटे पर देती थी ध्यान, सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम से ऐसे लिया बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी पति से ज्यादा बेटे पर देती थी ध्यान, सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम से ऐसे लिया बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के करावल नगर इलाके में पत्नी से तवज्जो नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने तीन साल के सौतेले बेटे की बेरहमी हत्या कर दी। इस बात का खुलासा आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किया। पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार बस अड्डा से पकड़ लिया, जहां से वह बदायूं स्थित अपने गांव भागने की तैयारी कर रहा था।
crime news
पकड़े गए आरोपी की पहचान बदायूं निवासी महेश (32) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त एके सिंगला ने बताया कि 25 जून की रात पुलिस को करावल नगर के एक बर्फ की फैक्ट्री में तीन साल के बच्चे का शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
crime news
मौके पर मौजूद एक महिला दुलाली ने पुलिस को बताया कि मृत बच्चा उसका बेटा अर्जुन है। उसने एक साल पहले गांव बसैला, बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी महेश से दूसरी शादी की थी। पहले पति से दो बेटे है। दस साल का बेटा पहले पति के साथ पश्चिम बंगाल में रहता है, जबकि दूसरा बेटा उसके पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
महिला के मुताबिक, शनिवार रात दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। अगले दिन छह बजे सुबह महेश तीन साल के अर्जुन के साथ घर से बाहर चला गया। शाम छह बजे महेश ने ममेरे भाई रिंकू को फोन कर बताया कि उसने अर्जुन की हत्या कर दी है और बर्फ की फैक्टरी में उसका शव पड़ा है। रिंकू ने पड़ोस में रहने वाली दुलाली को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने के बाद उनलोगों बच्चे का शव बोरे से ढका हुआ पाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी अकसर अपने बच्चे में व्यस्त रहती थी, उसे समय नहीं देती थी। जिसकी वजह से वह बच्चे से घृणा करने लगा। घटना के एक दिन पूर्व खाना नहीं बनाने की वजह से उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। उसके बाद उसने बच्चे की हत्या की साजिश रच डाली। सुबह में बच्चे को अपने साथ ले गया और उसका मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी। रविवार होने की वजह से बर्फ की फैक्टरी में कोई भी नहीं था। इसलिए शव को वहां छुपाकर अपने ममेरे भाई को सूचना दे दी।