फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी कर विदेश जाना चाहती थी, BF ने की ऐसी करतूत, करनी पड़ी आत्महत्या

Fri, 02 Sep 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Sep 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
lucknow girl abhijit kaur committed suicide due to naked photos sent to fiance by boyfriend
ब्वॉयफ्रेंड की करतूत से तंग होकर लड़की ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
होटल मैनेजमेंट के फाइनल इयर में थी। शादी कर विदेश जाना चाहती थी, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड की एक करतूत के चलते उसने सुसाइड कर ली।
lucknow girl abhijit kaur committed suicide due to naked photos sent to fiance by boyfriend
ब्वॉयफ्रेंड की करतूत से तंग होकर लड़की ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
घटना, चंडीगढ़ में हुई। डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एआईएचएम) सेक्टर-42 में फाइनल ईयर की स्टूडेंट ने सुबह हॉस्टल में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता दोपहर साढ़े 12 बजे चला। पुलिस ने कॉलेज में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतका के परिजनों को मामले सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
lucknow girl abhijit kaur committed suicide due to naked photos sent to fiance by boyfriend
ब्वॉयफ्रेंड की करतूत से तंग होकर लड़की ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की रहने वाली अभिजीत के साथ कॉलेज में चंडीगढ़ के सेक्टर-24 का रहने वाला मोहम्मद निशाद पढ़ता था। दोनों में पहले दोस्ती थी, जबकि निशाद बाद में अभिजीत को तंग करने लगा। इस पर अभिजीत ने उससे बातचीत बंद कर दी। इसी बीच परिवार वालों की मर्जी से लड़की की अम्बाला निवासी से मंगनी तय हुई। मंगनी के बाद से निशाद उसके मंगेतर को फोन करने लगा। बार-बार अभिजीत के करेक्टर पर सवाल उठाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow girl abhijit kaur committed suicide due to naked photos sent to fiance by boyfriend
ब्वॉयफ्रेंड की करतूत से तंग होकर लड़की ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
लड़की के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि निशाद युवती की मंगनी होने के बाद से उसे लगातार परेशान कर रहा था। इसी बीच छात्रा के मंगेतर के अंबाला स्थित घर पर किसी ने छात्रा की कुछ मॉर्फड न्यूड तस्वीरें और एक लेटर भेजा। छात्रा के घर पर भी इस मामले में काफी हंगामा मचा हुआ था। उसके सहपाठियों के अनुसार वह एक दो दिन से काफी परेशान थी और फोन पर अक्सर फोटो को लेकर किसी से बातें कर रही थी। हालांकि उसने पूछने पर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
lucknow girl abhijit kaur committed suicide due to naked photos sent to fiance by boyfriend
ब्वॉयफ्रेंड की करतूत से तंग होकर लड़की ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
स्टूडेंट अभिजीत ने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय समझौता करा दिया। नतीजा यह रहा कि विदेश में जाकर नौकरी करने की हसरत रखने वाली अभिजीत कौर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस आरोपी लड़के मोहम्मद निशाद और उसके पिता अनीश अंसारी पर दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार देर रात बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed