चार युवतियों से प्यार और चारों से कर चुका था शादी। पांचवी से करने को विज्ञापन दे रखा था। उसकी इस करतूत का खुलासा भी फिल्मी अंदाज में हुआ।
2 of 8
चार युवतियों से प्यार और चारों से कर चुका था शादी
मामला हरियाणा के अंबाला का है। एक युवक ने चार युवतियों से प्यार किया और सबसे शादी भी की, लेकिन फेसबुक एकाउंट पर ऐसा कुछ दिखा, जिससे सबके होश उड़ गए। हरियाणा के अंबाला की ये गजब की घटना हैरान करने वाली है।
3 of 8
चार युवतियों से प्यार और चारों से कर चुका था शादी
एक ही समय पर चार युवतियों से शादी की और सबसे शादी का रिश्ता निभा रहे युवक की पोल कभी न खुलती अगर सकी एक पत्नी को उसकी जेब एक चिट्ठी न मिली होती। इस चिट्ठी के आधार पर उसने छानबीन की तो असलियत जान कर उसके होश उड़ गए।
4 of 8
चार युवतियों से प्यार और चारों से कर चुका था शादी
उसने चिट्ठी लिखने वाली युवती से बात करने के बाद पति का फेसबुक एकाउंट चेक किया तो उसे सारा कुछ पता चल गया। मंजू गुप्ता नामक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला छावनी के महेशनगर स्थित राणा कॉम्पलेक्स में रहती है। उसके तीन साल का बेटा भी है।
5 of 8
चार युवतियों से प्यार और चारों से कर चुका था शादी
मंजू ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर, 2012 को उसकी शादी सावन गुप्ता से हुई थी। यही नहीं सावन ने अखबार में शादी के लिए विज्ञापन दे रखा था। मंजू ने बताया कि दो साल पहले उसे सावन की जेब से किसी रेनू के नाम की लड़की की चिट्ठी मिली। इसमें उसकी शादी का जिक्र था। उसने पति से पूछा तो गोलमोल बात बता दी। लेकिन एक दिन रेनू से खुद संपर्क कर उससे पूछा कि क्या वह आकाश गुप्ता को जानती है।