फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारी के परिवार को बंधक बना 70 लाख लूटे, पुलिस वर्दी में आए बदमाश, तस्वीरें

Fri, 26 Aug 2016 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Updated Fri, 26 Aug 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
loot with businessman at rajkumar's house in ludhiana, punjab
ludhiana loot - फोटो : amar ujala
इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम चलाने वाले कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर बदमाश 70 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। देखिए तस्वीरें।
loot with businessman at rajkumar's house in ludhiana, punjab
ludhiana loot - फोटो : amar ujala
वारदात, लुधियाना के बस्ती जोधेवाल के इलाके में आरके टीवी सेंटर के नाम से इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम चलाने वाले कारोबारी राज कुमार के घर पर हुई। खुद को गुजरात पुलिस का मुलाजिम बताकर बुधवार को पांच लोग उनके घर में घुस गए। लुटेरों ने अंदर घुसते ही कारोबारी राज कुमार की पत्नी और दोनों बहुओं को बंधक बना लिया। इसके बाद दो सौ तोले सोने के जेवर, दस लाख रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान समेटा और फरार हो गए।
loot with businessman at rajkumar's house in ludhiana, punjab
ludhiana loot - फोटो : amar ujala
आरोपियों के फरार होने के बाद राज कुमार की पत्नी पुष्पा ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, डीसी ध्रुमन निंबले, एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मामले में पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार सुबह राज कुमार और उनके दोनों बेटे अपने अपने काम पर चले गए। घर पर उनकी पत्नी पुष्पा, बहु हिना व ईशु घर पर मौजूद थीं सिक्योरिटी गार्ड बुधराम घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
loot with businessman at rajkumar's house in ludhiana, punjab
ludhiana loot - फोटो : amar ujala
12 बजे के करीब स्विफ्ट कार में पांच युवक घर के बाहर आए और उन्होंने बुधराम से कहा कि वह गुजरात पुलिस की तरफ से आए हैं। घर के लोगों से पूछताछ करनी है। बुधराम अंदर की तरफ गया तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया और हथियार दिखाकर उसे न हिलने को कहा। आरोपियों ने राज कुमार के परिजनों को धमकी दी कि अगर कोई हिला तो उसे गोली मार दी जाएगी। लुटेरों ने सभी परिजनों को एक कमरे में बंधक बना दिया। वह पुष्पा को लेकर सभी कमरों में गए और जेवरात व नगदी लूट ली। 
विज्ञापन
loot with businessman at rajkumar's house in ludhiana, punjab
ludhiana loot - फोटो : amar ujala
अंत में लुटेरे राज कुमार के कमरे में गए तो वहां पड़ा सेफ खोलने की कोशिश की लेकिन सेफ नहीं खुला तो आरोपी सेफ ही अपने साथ लेकर फरार हो गए। उनके जाने के तुरंत बाद पुष्पा ने इसकी जानकारी राज कुमार को दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख का कहना है कि पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक लुटेरों की संख्या 5 थी। इनमें से दो पगड़ीधारी थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed