10 महीने की बच्ची मां के गुनाहों की सजा काटेगी, वो भी उसके साथ जेल में रहकर। मामला पंजाब के तरनतारन का है। जानिए तस्वीरों में।
2 of 7
प्रेमी के साथ अवैध संबंध के लिए महिला ने ननद की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
तरनतारन की फतेहचक्क कालोनी में रहने वाली महिला सुखविंद्र कौर ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ननद को मौत के घाट उतारा था। मारने के बाद उसने शव को भी घर में जला दिया था। अब उसकी मासूम बेटी उसके इस कुकर्म की सजा भुगतेगी। आरोपी महिला और उसका प्रेमी बलराज सिंह गोपी इस समय पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
3 of 7
प्रेमी के साथ अवैध संबंध के लिए महिला ने ननद की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी एएसआई जसविंदरपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में सुखविंद्र कौर ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि उसके अपने पति के मामा के लड़के वह गोपी के साथ जिंदगी गुजारने के सपने देखती थी। उसके गोपी के साथ अवैध संबंध थे। जब इन दोनों को सुखविन्दर कौर की ननद सतिंदर कौर ने आपत्तिजनक हालत में देखा तो अपने रास्ते का कांटा निकालने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
4 of 7
प्रेमी के साथ अवैध संबंध के लिए महिला ने ननद की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
सुखविंद्र ने बताया कि उसने जब वारदात को अंजाम दिया, तब सतिंदर कौर की मां, भाई और पिता तीनों घर से बाहर गए हुए थे। सतिंदर कौर और सुखविंदर कौर ही घर पर अकेले थे। सुखविंदर ने नजर बचाकर आशिक को घर बुला लिया। संबंध बनाने लगे तो सतिंदर ने दोनों को देख लिया।
5 of 7
प्रेमी के साथ अवैध संबंध के लिए महिला ने ननद की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
सुखविंदर ने जब देखा तो उसके हाथ-पांव फूल गए। उसे डर सताने लगा कि कहीं सतिंदर कौर ये सब अपने भाई को न बता दे इसी बात को लेकर आरोपी सुखविंदर कौर ने अपने आशिक़ बलराज सिंह के साथ मिल कर पहले नन्द सतिंदर कौर का क़त्ल किया फिर उसकी लाश को जला दिया।