{"_id":"58bbc8e24f1c1b6001e7e407","slug":"lady-killed-husband-and-hide-his-dead-body-in-kitchen-at-sangrur-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के साथ इस महिला की दरिंदगी की कहानी सुनकर कांप जाएंगे, लव मैरिज की थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के साथ इस महिला की दरिंदगी की कहानी सुनकर कांप जाएंगे, लव मैरिज की थी
Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किचन में पति के शव के साथ खाना बनाती रही ये महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मासूम सी दिख रही इस महिला को देखिए। इसने जिससे प्यार किया और लव मैरिज की, उसके साथ वो दरिंदगी की कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
2 of 5
कत्ल
घटना पंजाब के संगरूर की है। इस महिला ने पति के दिल में इस तरह छुरा ऐसा घोंपा कि उसने पल में दम तोड़ दिया। उससे भी ज्यादा हैवानियत तब हो गई, जब उसने पति के शव को किचन में छिपा दिया और वहीं पर खाना बनाती रहीं। मामले का खुलासा रिश्तेदारों के आने पर हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
3 of 5
कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिटी के प्रभारी जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि करीब दस साल पहले नवनीत सिंह (35) निवासी वीर कलां ने कुलदीप कौर के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह शहर के अजीत नगर में आकर रहने लगे। मेहनत मजदूरी करके नवनीत अपने परिवार का गुजारा चलाने लगा। उन्होंने बताया कि एक मार्च को कुलदीप कौर ने सो रहे नवनीत सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके दिल में जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
murder
डर के मारे महिला ने उसका शव घर की रसोई में ही रख दिया और वहीं पर वो खाना भी बनाती रही। दूसरी ओर नवनीत सिंह के रिश्तेदार दो दिन से उसे फोन कर रहे थे लेकिन उसका मोबाइल बंद था। शनिवार सुबह घर पर ही पहुंच गए तो कुलदीप कौर ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। वह उन्हें लेकर बाजार चली गई। शक होने पर रिश्तेदारों ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
कत्ल
टिवाणा ने बताया कि पति-पत्नी को एक दूसरे के चरित्र पर शक था। नवनीत सिंह कुलदीप कौर को बाहर जाने से रोकता था। इसी कारण दोनों में झगड़ा रहता था। इसके चलते एक मार्च की रात को कुलदीप कौर ने नवनीत पर हमला करके उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता अजैब सिंह के बयान के आधार पर कुलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया हे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।