{"_id":"6acfc661701d48e2d30eb1e3","slug":"shooter-who-participated-in-asian-games-assaulted-after-failing-to-find-a-way-through-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82689-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रास्ता नहीं मिलने पर एशियाई खेलों में हिस्सा ले चुके शूटर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रास्ता नहीं मिलने पर एशियाई खेलों में हिस्सा ले चुके शूटर से मारपीट
विज्ञापन
अनंगपुर चौक के पास कार आगे लगाकर किया हमला, शूटिंग गन छीनने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में अनंगपुर चौक के पास रास्ता नहीं मिलने पर हुए विवाद में एशियाई खेलों के खिलाड़ी और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खिलाड़ी शूटिंग रेंज में अभ्यास के लिए जा रहा था। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे कार लगाकर रास्ता रोक लिया। कहासुनी के बाद एक युवक ने खिलाड़ी की आंख पर मुक्का मारा और फोन कर पांच अन्य युवकों को बुला लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और गाड़ी में रखी शूटिंग गन छीनने का प्रयास किया।
शिकायत के अनुसार, रोहतक निवासी खिलाड़ी 13 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे अपने दोस्त के साथ शूटिंग रेंज जा रहा था। अनंगपुर चौक से आगे एक कार ने उसकी गाड़ी के सामने रास्ता रोक लिया। कार सवार युवक हॉर्न बजाकर रास्ता मांग रहे थे, लेकिन आगे जगह नहीं होने के कारण वह रास्ता नहीं दे सका। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए खिलाड़ी की आंख पर मुक्का मारा। उसके हाथ में लोहे का कड़ा था। इसके बाद फोन कर अन्य युवकों को बुलाया गया। आरोप है कि सभी ने खिलाड़ी और उसके दोस्त के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूरजकुंड थाना ने 13 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में शिकायतकर्ता ने आपसी समझौते की जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।