फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of a young man found hanging from a tree.

Sitapur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 14 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree.
मिश्रिख। सेमरा मजरा भिठौली गांव के पास बुधवार सुबह एक बाग में सेमरा गांव निवासी अमित (23) का शव पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार अमित मंगलवार रात मराठा देवी मंदिर पर मेला देखने गए थे। सुबह ग्रामीण बाग की तरफ गए तो उन्होंने शव को लटकता देखा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को उतारकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि मिश्रिख पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। अमित के पिता के अनुसार उनके पुत्र का विवाह अभी नहीं हुआ था। उसने यह कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है। वह मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। मां का पहले ही निधन हो चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed