{"_id":"6acfc5234edc5d333c068584","slug":"swindled-15-lakh-failed-to-send-victim-to-australia-after-taking-money-handed-over-a-fake-visa-and-ticket-instead-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156535-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रुपये लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा, फर्जी वीजा और टिकट थमा 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रुपये लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा, फर्जी वीजा और टिकट थमा 15 लाख ठगे
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव भालंग के रहने वाले युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के सपने दिखा कर उससे 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये लेने के बाद आरोपी उन्हें बाहर भेजने की प्रक्रिया जारी होने की बात कह कर बहकाता रहा। उन्हें विदेश तो नहीं भेजा लेकिन कुछ समय बाद उसे फर्जी वीजा और टिकट थमा दिए। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भालंग निवासी सेवा सिंह ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रविंद्र विदेश जाना चाहता था। सोशल मीडिया के माध्यम से रविंद्र की बातचीत पंजाब के जालंधर के अमन नगर निवासी विक्की से हुई। आरोपी विक्की ने कहा कि वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। रविंद्र ने उसे इस बारे में बताया। इस पर उसने विक्की से कहा कि उसका लड़का ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता है। इस पर विक्की ने उन्हें अगस्त 2024 में कैथल के ट्रैफिक पार्क में बुला लिया। आरोपी ने उनसे 20 लाख रुपये की मांग की और कहा कि ऑस्ट्रेलिया का फैमिली वीजा दिला देगा।
5 लाख रुपये व दस्तावेज दिए
शिकायत में बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गए और उसे 5 लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए। आरोपी ने 1 महीने के भीतर लड़के को ऑस्ट्रेलिया का फैमिली वीजा देने का आश्वासन दिया। बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे 15 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने उन्हें एक वीजा दिया जिसके बाद में पता चला कि यह वीजा व टिकट फर्जी है और आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जब उन्होंने इस बारे में आरोपी से पूछा तो वह झूठे आश्वासन देता रहा। अब आरोपी ने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी रोहताश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों से भी अपील है कि विदेश जाने के नाम पर फर्जी एजेंटों के बहकावे में न आएं।