फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के नाम पर जीजा ने 60 हजार में बेची साली, भागकर बचाई जान..फिर रची साजिश

Wed, 19 Sep 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Wed, 19 Sep 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Jija sold Sister-In-Law 60 thousand in the name of marriage in yamunanagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक युवती के साथ उसके ही जीजा ने खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। आरोपी जीजा ने युवती को मजह 60 हजार रूपये के लिए बेच दिया। इसके बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई। 

 

 

Jija sold Sister-In-Law 60 thousand in the name of marriage in yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर

 पश्चिम बंगाल की एक युवती को उसके जीजा ने सहारनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेच दिया। करीब एक माह तक उस व्यक्ति के साथ रही। युवती  आरोपियों से चंगुल से निकलकर मंगलवार को यमुनानगर बस स्टैँड पहुंच गई। युवती ने जब अपने जीजा को बस स्टैंड परिसर में देखा तो वह भागकर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने साथ ले गई। जहां उसने आपबीती सुनाई। देर शाम को युवती के प्रेमी को थाने बुलाया गया। जो युवती को अपने साथ ले गया। 

Jija sold Sister-In-Law 60 thousand in the name of marriage in yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
शादी करने के नाम पर की सौदेबाजी  
मंगलवार सुबह करीब साढे दस बजे करीब 27 वर्षीय युवती बस स्टैंड पर भागती हुई स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में घुस गई। उसके पीछे एक व्यक्ति भी भाग रहा था। युवती के कार्यालय में घुसते ही आरोपी पीछे ही उलट गया और वहां से फरार हो गया। रोडवेज के एसआई कंवरलाल ने लड़की के बारे में पूछा। तो उसने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल के डिग्गी साउथ की रहने वाली है। उसका जीजा भी पश्चिमी बंगाल का ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jija sold Sister-In-Law 60 thousand in the name of marriage in yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
उसके जीजा ने शादी के नाम पर उसकी सौदेबाजी कर उसे सहारनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेच दिया। करीब एक माह तक वह वृद्ध के पास रही। मंगलवार को मौका देखकर वह वहां से भाग निकली और बस में बैठकर यमुनानगर पहुंच गई। उसके फरार होने का पता जीजा को लगा, तो वह भी उसके पीछे-पीछे यहां आ गया। बस स्टैंड पर जब उसने अपने जीजा को देखा तो वह उससे बचकर कार्यालय में आ गई। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने उसे वहां से बरामद किया। 
विज्ञापन

सहारनपुर आकर युवक से हुआ प्रेमप्रसंग, भागने का बना रहे थे प्लान   

Jija sold Sister-In-Law 60 thousand in the name of marriage in yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
युवती जब सहारनपुर में अधेड़ व्यक्ति के साथ रह रही थी, तभी वह एक युवक से बातचीत करने लगी। दोनों के बीच बातें होने लगी। युवती ने उसके साथ भागकर शादी करने के सपने देखने शुरू कर दिए। युवती का प्रेमी सरसावा में नौकरी करता है। दोनों के बीच फोन के जरिए बातचीत होती रही। जब इसका पता व्यक्ति को लगा, तो उसने युवती को बेचने वाले उसके जीजा को इस बारे में बताया। वह घर पर आया, लेकिन युवती फरार हो गई। बस स्टैंड से वह यमुनानगर जाने वाली बस में बैठ गई थी। यहां पर उसका प्रेमी भी पहुंचा, लेकिन वह जगाधरी बस स्टैंड पर था। बाद में पुलिस ने उसे बुलाया और वह उसे अपने साथ ले गया। 
  
पुलिस को बोली, प्रेमी के साथ जाएगी 
महिला थाना में लेकर आने पर युवती ने पुलिस को अपने प्रेमी के बारे में बताया। पुलिस ने उसको भी थाने में बुलाया। उसका प्रेमी उत्तर प्रदेश के ही सरसावा का रहने वाला है। वह थाने में पहुंचा। यहां पर लिखित में युवती ने दिया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके साथ भेज दिया।  

बस स्टैंड पर मिली युवती ने अपने जीजा पर उसे 60 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। युवती ने अपने एक प्रेमी के बारे में भी बताया। जिसके बाद युवती के प्रेमी को बुलाया गया था। वह उसके साथ जाने के लिए तैयार थी। लिखित में लेने के बाद युवती को उसके साथ भेज दिया गया। - शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed