{"_id":"57e292384f1c1bc409a83996","slug":"jalandhar-businessman-wife-and-servant-murder-case-sort-out-by-police-murderer-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पत्नी और नौकर के कत्ल का खुला राज, बेपर्दा हुए कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी की पत्नी और नौकर के कत्ल का खुला राज, बेपर्दा हुए कातिल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 22 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में डबल मर्डर करने वाला नौकर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घी कारोबारी की पत्नी और नौकर की हत्या की वारदात को चंद घंटे में सुलझा लिया गया है। वारदात के पीछे काफी खौफनाक साजिश का पता चला है।
जालंधर में डबल मर्डर करने वाला नौकर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में मंगलवार देर शाम को हुई वारदात को पुराने नौकर ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने बताया कि कोठी के भीतर से सर्च के दौरान एक एक्टिवा, गाड़ी की चाबी और टोपी मिली थी, जिसको आरोपी जल्दबाजी में फरार होते समय गाड़ी में ही छोड़ गए थे। पुलिस ने इलाके की सर्च की तो वारदात स्थल के कुछ दूरी पर एक्टिवा स्कूटी खड़ी मिल गई और चाबी लगाने पर स्टार्ट हो गई।
Double Murder in Jalandhar
- फोटो : अमर उजाला
एक्टिवा मिट्ठापुर के दर्जी विजय कुमार के नाम पर थी। पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी तो सारी बात सामने आ गई।कमिश्नर के मुताबिक विजय कुमार दर्जी काबेटा अंकुश कुछ माह पहले हांडा देसी घी की डेयरी पर ही नौकरी करता था। उसने मालिक पृथ्वीपाल हांडा से कुछ पैसे उधार लिए थे और वह काम पर भी कम ही आता था। पृथ्वीपाल हांडा ने उसको बुरा भला कहकर काम से निकाल दिया था। उसी दिन से अंकुश मन में रंजिश रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder in Jalandhar
- फोटो : अमर उजाला
28 मई को उसने भाई विशाल व अन्य दोस्तों से मिलकर हांडा कपड़े के शोरूम को आग लगा दी थी। उनकी योजना थी कि आग लगने से ताला गल जाएगा और वह अंदर से पैसा निकालने में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। अंकुश को पता था कि उसका मालिक पृथ्वीपाल हांडा और बेटा जतिन रोजाना पैसा कैश लेकर घर की तिजोरी में रखते हैं। अंकुश ने अपने भाई विशाल के साथ लूट की योजना तैयार की।
विज्ञापन
Double Murder in Jalandhar
- फोटो : अमर उजाला
इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने स्कूल समय के दोस्त मलकीयत निवासी महावीर इंक्लेव, सतीश पाल निवासी माहवीर इंक्लेव व एक अज्ञात दोस्त को तैयार किया। दो माह से पूरी योजना तैयार की जा रही थी। अंकुश को पता था कि पृथ्वीपाल हांडा और उनका बेटा सात बजे के करीब शोरूम व देसी घी की डेयरी बंद कर कोठी आते हैं और कोठी में सुजाता हांडा और नौकर हरीश ही होते हैं। मंगलवार को वारदात को अंजाम देना तय हुआ।