फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्जदार किसान, कुर्की सह न पाया, मां समेत दे दी जान, देखती रही पुलिस

Wed, 27 Apr 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Wed, 27 Apr 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
in front of police team Indebted farmer commit suicide with mother
कीडे़ मार दवा पीकर छत पर खड़ा किसान बलजीत सिंह बल्लू। - फोटो : amar ujala

घटना, पंजाब के बरनाला जिले के गांव जोधपुर का है। दरअसल अपने मरहूम पिता किसान दर्शन सिंह द्वारा आढ़ती से लिया कर्ज न उतार पाने के चलते बेटे बलजीत सिंह और किसान की पत्नी बलवीर कौर ने कीड़ेमार दवा पीकर जान दे दी। यह पूरी घटना मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के सामने हुई लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह ने आढ़ती तेजा सिंह से 2005 में कर्ज लिया था। 

in front of police team Indebted farmer commit suicide with mother
कीडे़मार दवा पीकर घर में चारपाई पर तड़पती किसान की मां बलवीर कौर। - फोटो : amar ujala

तेजा सिंह के पार्टनर आढ़ती बलजीत सिंह ने किसान दर्शन सिंह की 14 कनाल जमीन का उस कर्ज के बदले ब्याना (एग्रीमेंट) लिखकर किसान पर कोर्ट में केस कर दिया। कुछ समय बाद दर्शन सिंह की मौत हो गई। आढ़ती बलजीत हाईकोर्ट से केस जीत गया। सिविल और पुलिस प्रशासन ने बलजीत को जमीन पर कब्जा नहीं दिलवाया। इस पर बलजीत ने सिविल और पुलिस प्रशासन पर कोर्ट के आदेश तामील करवाने के लिए रिट पटीशन डाल दी। 

in front of police team Indebted farmer commit suicide with mother
कीडे़ मार दवा पी चुके किसान को गंभीर हालत में छत से नीचे उतारते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala

कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को आढ़ती तेजा सिंह व उसका पार्टनर बलजीत सिंह अपने साथ जिला मजिस्ट्रेट पुष्पिंदर कौर, एसपीडी स्वर्ण सिंह, डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा को साथ लेकर दर्शन सिंह की जमीन का कब्जा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दर्शन सिंह की पत्नी बलवीर कौर और बेटे बलजीत सिंह बल्लू ने सिविल और पुलिस प्रशासन के सामने कीड़े मार दवा पी ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस दौरान अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के राज्यस्तरीय नेता कब्जा रुकवाने के लिए मौके पर भी पहुंचे लेकिन घटना को नहीं रोका जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
in front of police team Indebted farmer commit suicide with mother
घटना का विरोध कर रहे किसान नेताओं को हिरासत में लेकर जाती हुई पुलिस। - फोटो : amar ujala

किसान यूनियन के जिला महासचिव सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने यूनियन के सभी वर्करों और नेताओं को हिरासत में ले लिया। अगर पुलिस उन्हें छोड़ देती तो वे मां-बेटे की जान बचा सकते थे। किसान अवतार सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह कीडे़ मार दवा पीकर छत पर चढ़ गया और उसकी मां बलवीर कौर ने घर के अंदर दवा पी ली। सूचना देने के बावजूद उनको अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। इस कारण दोनों ने दम तोड़ दिया। किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष बूटा सिंह ने एलान किया कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक शवों का अंतिम संस्कार नही किया जाएगा।

विज्ञापन
in front of police team Indebted farmer commit suicide with mother
मौके पर लोगों के बीच खडे़ एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना। - फोटो : amar ujala

एसडीएम अमरवीर सिंह सिद्धू व एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना ने कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेश तामील करवाने गए थे। उनके पहुंचने से पहले ही दोनों कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर चुके थे। वहीं जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तून ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह उगोके के बयानों पर आढ़ती बलजीत सिंह, तेजा सिंह, जसप्रीत सिंह व मन्ना सिंह और बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed