जिसे IAS स्तर की ट्रेनिंग मिली हो, जो राष्ट्रीय स्तर का तैराक रह चुका हो वह 10 फुट के स्वीमिंग पूल में डूबकर मर सकता है क्या?
ट्रेनी आईएएस अधिकारी आशीष दहिया की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत के मामले में परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर का तैराक आखिर कैसे 10 फुट गहरे पानी में डूब सकता है। आशीष किसी साजिश का शिकार हुआ है।
3 of 10
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
पुलिस का कहना है कि पार्टी में मौजूद लोगों की लिस्ट बनाकर उनसे पूछताछ की जा रही है, जो महिला अधिकारी पूल में गिरी थी, उससे भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा संस्थान के सीसीवीटी फुटेज की भी छानबीन की जा रही है। हालांकि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।
प्रतिभाओं के धनी थे आशीष दहिया
आशीष ने इंजीनियरिंग करने के बाद 2013 में पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा पास कर सिरमौर में बतौर डीएसपी ज्वाइन किया था। 2015 में 411वीं रैंक के साथ उनका चयन आईआरएस में होने के बाद वह हैदराबाद चले गए। 2016 में दोबारा परीक्षा देकर उन्होंने 53वीं रैंक के साथ आईएएस क्वालिफाई किया। अब ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उन्हें एक जून 2017 को उन्हें बतौर एडीसी जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में ज्वाइन करना था।
गोल्ड मेडल से नवाजे गए थे
बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार रहे आशीष ने बहुत मेहनत से यह मुकाम पाया था। आशीष के पिता नरेंद्र दहिया हरियाणा में कृषि विभाग से रिटायर हैं, मां मूर्ति देवी हरियाणा में ही शिक्षिका हैं। दोनों बड़े भाई सुरेंद्र व अशोक इंजीनियर हैं। अशोक विदेश में रहते हैं।