बच्चों के सामने पत्नी की ऐसी बेरहमी से हत्या की कहानी शायद पहले कहीं सुनी नहीं होगी। पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।
दिल दहला देने वाली ये वारदात हरियाणा के यमुनानगर की है। यमुनानगर के गांव सारन में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के पहले तो कुल्हाड़ी से टुक्डे कर दिए और बाद में उसे घर में ही कपड़े व खिड़कियां तोड़कर जला दिया। वह अपने दो बच्चो और मां को भी मारकर इसी चिता में जलाना चाह रहा था, लेकिन गांव के लोगों की आवाज सुनकर वो भाग निकला।
यमुनानगर के कस्बा थाना छप्पर पुलिस के मुताबिक गांव सारन निवासी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार अलस्सुबह अपने दो बच्चों और बूढ़ी मां को घर से बाहर निकालने के बाद अपनी पत्नी को जगाकर पहले तो जमकर पिटाई की और बाद में उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी ने अपनी पत्नी त्रिलोचन कौर के कपड़ों को फाड़कर उसी को शव पर डाल दिया और घर की खिड़कियों को तोड़कर शव पर फेंक उसे आग के हवाले कर दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस खौफनाक मंजर कसे आरोपी के बेटा-बेटी और मां देख रहे थे। जैसे ही आरोपी भूपेंद्र सिंह की नजर इन पर पड़ी तो वह इन्हें भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह इनका पीछा नहीं कर पाया और वो तीनों पड़ोसियों के घर में छिप गए।
ग्रामीण महिला करतार कौर के अलावा आरोपी की मां गुरबचन कौर व बेटे जगबीर सिंह ने बताया कि भूपेंद्र सिंह अपने दोनों बच्चों व मां को भी खत्म करना चाहता था, जिसके वह सड़क पर कुल्हाड़ी लेकर इनकी तलाश करता रहा। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी कुल्हाड़ी को दिखाते हुए वहां से भाग निकला।