फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खौफनाक : घर में बनाया कब्रिस्तान, माता-पिता और बहन को दफनाया, किचन में मां की खोपड़ी रखी

Sat, 03 Apr 2021 01:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Human Skull found from a house during fire breaks in Punjab
रसोई में मिली इंसानी खोपड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के अबोहर के सिद्धू नगरी गली नंबर 4 स्थित घर में शुक्रवार दोपहर लगी आग के दौरान रसोई से इंसानी खोपड़ी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों का कहना है कि जांच में घर से अन्य परिजनों के कंकाल भी मिल सकते हैं। थाना नंबर 2 पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार सिद्धू नगरी गली नंबर 4 निवासी मंदबुद्धि व्यक्ति राजिंदर भाटिया के घर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिसे दमकल विभाग ने बड़ी मुश्किल से बुझाया। इस दौरान रसोई में से एक इंसानी खोपड़ी मिली तो टीम सकते में आ गई। 

Human Skull found from a house during fire breaks in Punjab
मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पड़ोसियों ने नगर निगम को शिकायत दी कि राजिंदर भाटिया के घर में कई दशकों से सफाई नहीं हुई है। जिससे घर जंगल का रूपधारण कर चुका है। इस घर की गंदगी से आसपास के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच शुक्रवार को उस घर में आग लग गई तो दमकल विभाग ने बड़ी मुश्किल से बुझाया। इसके बाद निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर टीम के साथ घर में घुसे तो वहां का भयावह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर की रसोई में एक इंसानी खोपड़ी रखी थी। 

Human Skull found from a house during fire breaks in Punjab
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस बारे में भाटिया ने जो कुछ बताया, उससे सुनने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका कहना है कि माता-पिता और बहन के साथ वह इस घर में रहता था। माता की मौत हुई तो उसने शव घर में ही दफना दिया। उसके कुछ समय बाद पिता का भी निधन हो गया। इस पर उसने माता की दफनाई गई जगह खोदकर उसका कंकाल बाहर निकाल लिया और वहां पिता को दफना दिया। बाद में माता की खोपड़ी उसने रसोई में रख ली तथा बाकी अस्थियां थैले में भरकर रख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Human Skull found from a house during fire breaks in Punjab
रसोई में मिली इंसानी खोपड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुछ समय बाद उसकी बहन की भी मौत हो गई तो उसने पिता का कंकाल बाहर निकाला और उसी स्थान पर बहन को दफना दिया, जो अभी तक जमीन में ही दफन है। उसने टीम को बताया कि पिता की खोपड़ी ऊपर वाले कमरे में रखी थी जो शुक्रवार को आग लगने से भस्म हो गई। निगम कर्मचारियों ने बताया कि उसके घर में पुरानी से पुरानी चीजों के कबाड़ के ढेर लगे हैं। रसोई में शराब की खाली बोतलें सजाई हुई हैं। निगम कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश को दे दी है।

विज्ञापन
Human Skull found from a house during fire breaks in Punjab
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब पुलिस को साथ लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सूचना मिलने पर थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि भाटिया के माता-पिता, भाई, बहन आदि की मौत होने के बाद इसने किसी के शव को घर से बाहर नहीं निकाला और न ही किसी रिश्तेदार को सूचना दी। अब नगर निगम की ओर से उसके घर की सफाई करवाने और जमीन को खंगालने की योजना बनाई जा रही है। 

राजिंदर भाटिया के घर में उसकी माता की अस्थियां मिली हैं। जिसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  - बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, थाना नंबर 2, अबोहर।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed