फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बहनें एक साथ बनीं दुल्हन, फेरों से पहले बाप ने कर दिया 'पाप', सब कुछ बर्बाद

Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
honour killing in sonipat, father killed boy on daughters marriage day
सोनीपत में ऑनर किलिंग
दो बहनें एक साथ दुल्हन बनीं, फेरे होने ही वाले थे कि ऐन मौके पर बाप ने ऐसा 'पाप' कर दिया, सब कुछ बर्बाद हो गया, देखिए तस्वीरें।
honour killing in sonipat, father killed boy on daughters marriage day
सोनीपत में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। खरखौदा के गांव मटिंडू में दो सगी बहनों की बुधवार को ही शादी थी। परिवार ने शादी की तैयारी कर रखी थी। अब उस परिवार के मुखिया सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हो गया है। जिसके बाद से जहां कुछ देर पहले तक खुशियां मनाई जा रही थी अब वहां सन्नाटा पसर गया है। परिवार के सदस्य घर से फरार है।
honour killing in sonipat, father killed boy on daughters marriage day
सोनीपत में ऑनर किलिंग
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि जिस लड़की को लेकर हत्या का आरोप है वह नाबालिग है। वहीं बड़ी बहन की ससुराल वालों ने भी बारात लाने से मना कर दिया है। गांव मटिंडू में दो बहनों की शादी तय की गई थी। एक ही बारात दिल्ली तो दूसरी की जींद से आनी थी। इसी बीच तड़के जिस लड़के से परिवार की छोटी बेटी बातचीत करती थी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के परिजनों ने लड़की के पिता, चाचा व चचेरे भाइयों पर हत्या करने का मामला दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
honour killing in sonipat, father killed boy on daughters marriage day
सोनीपत में ऑनर किलिंग
युवक दीपक के पिता समुंद्र ने आरोप लगाया कि उसके बेटे से गांव की लड़की बात करती थी। वह उससे मिलने भी आती थी। उसका बेटा उसे बातचीत करने व मिलने से मना करता था। उसके बताने पर लड़की के पिता को इसे लेकर आगाह भी किया गया था। उसके बावजूद लड़की के परिजनों ने उसके बेटे को ही मारने की धमकी दे डाली थी। अब उन्होंने उसके बेटे को पशुबाड़े में ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
honour killing in sonipat, father killed boy on daughters marriage day
सोनीपत में ऑनर किलिंग
छोटी बेटी के कागजात देखने पर मिली नाबालिग
पुलिस ने जांच की तो जिस लड़की को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है वह नाबालिग मिली है। खरखौदा थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि लड़की के कागजात की जांच करने पर वह साढ़े 17 साल की मिली है। जिससे उसकी शादी हो ही नहीं सकती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed