{"_id":"5b9fa6cd867a557ecb2eb12a","slug":"honour-killing-in-punjab-lover-murder-by-girl-s-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंगः इज्जत की भेंट चढ़ा नौजवान, प्रेमिका के पिता और भाई ने मिलकर काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंगः इज्जत की भेंट चढ़ा नौजवान, प्रेमिका के पिता और भाई ने मिलकर काट डाला
Tue, 18 Sep 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेम करने की सजा कितनी खौफनाक हो सकती है इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। एक युवक को प्रेम करना भारी पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने उसकी बेरहमी से हत्या की दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
प्रेमिका को भगाने के आरोप में एक वर्ष जेल में रहने के बाद दोनों परिवारों में राजीनामा हो गया और जेल से छूटने के एक माह बाद ही फिर उसी प्रेमिका को भगाकर मुक्तसर से अबोहर में आकर रहने लगा। इसी बात से खफा होकर लड़की के पिता व चचेरे भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़की के प्रेमी की हत्या कर दी। 9 और 10 सितंबर की रात को हुई वारदात अबोहर के मोहल्ला रामनगर थाना नंबर 2 की है। पुलिस ने मर्डर केस में तीन लोगों को काबू कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सोमवार को एसपी विनोद चौधरी, डीएसपी गुरविंदर सिंह संघा व थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्र शेखर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 सितंबर को सुबह बाईपास के नजदीक कच्चे रास्ते पर युवक की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मुक्तसर के गांव डोहक निवासी करीब 27 वर्षीय राजिंद्र उर्फ गोरा पुत्र मंदर सिंह कुछ वर्ष पहले एक गांव की लड़की को भगा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इस मामले में राजिंद्र के खिलाफ थाना बरीवाला में केस भी दर्ज हुआ और राजिंद्र एक वर्ष इस केस में जेल में रहा। इसके बाद इनका आपस में राजीनामा हो गया और जेल से बाहर आने के करीब एक माह बाद राजिंद्र फिर से युवती को भगाकर अबोहर में रहने लगा। इसी बदनामी के चलते लड़की के पिता राजूराम ने राजिंद्र को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राजूराम ने अपने भतीजे पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी श्रीगंगानगर, उसके साथी सुरेश कुमार तथा अबोहर के नई आबादी निवासी मोनू सुनेजा के साथ मिलकर 9-10 सितंबर की रात राजिंद्र की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए राजूराम, पवन और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुरेश कुमार अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि मोनू किसी बहाने से राजिंद्र को घर से बुलाकर लाया और बाईपास के नजदीक कच्चे रास्ते पर राजूराम, पवन व सुरेश पहले से ही मौजूद थे। जिन्होंने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।