फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: आधी रात को घर में घुसे डकैतों ने मचाया तांडव, जो दिखा उसे किया लहूलुहान, दहशत में परिवार

Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Big Robbery in haridwar House Family injured
robbery in haridwar

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के रुद्र विहार (जमालपुर कलां) में शनिवार देर रात परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश कच्छा बनियानधारी गिरोह के बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। दंपति को बुरी तरह पीटने के बाद बदमाश 25 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। देर रात ही सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ कनखल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार का हाल जाना। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डकैती की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, एक सप्ताह के भीतर जनपद में इस तरह की दूसरी वारदात से पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ दिन पहले कलियर के मांजरी गांव में भी बदमाशों ने एक किसान के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

Big Robbery in haridwar House Family injured
robbery in haridwar


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रुद्र विहार कॉलोनी निवासी विकास (30) और उनकी पत्नी पूजा (27) घर के एक कमरे में सोए थे। उनकी बहन पूनम (26) और ढाई साल का बेटा कृष्णा दूसरे कमरे में सोए थे। देर रात ढाई बजे जब पूजा की आंख खुली तो देखा कि कमरे में दो आदमी मौजूद हैं। वह शोर मचा पातीं कि चार पांच अन्य लोग भी कमरे में आ गए और दंपति पर काबू पा लिया। बदमाश हाथों में लाठी डंडे लेकर आए थे।
 

Big Robbery in haridwar House Family injured
robbery in haridwar
डरा धमकाकर उन्होंने पूजा के कान से झुमके खींच लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने विकास की डंडों से बुरी तरह पिटाई की। दूसरे कमरे में सो रही विकास की बहन पूनम को भी बदमाशों ने काबू में कर लिया। इसके बाद विकास और पूजा की पिटाई कर बदमाशों ने नकदी, मंगलसूत्र, सोने-चांदी के जेवर लूट लिए और उनके दो मोबाइल फोन भी तोड़कर चकनाचूर कर दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big Robbery in haridwar House Family injured
robbery in haridwar

इसके बाद परिवार को बंधक बनाकर बदमाश फरार हो गए। बचे एक मोबाइल से विकास ने पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान दंपति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके बाद घटनास्थल से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य एकत्र किए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने रातभर पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ कनखल एसके सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।

 
विज्ञापन
Big Robbery in haridwar House Family injured
robbery in haridwar
एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश छत के रास्ते से दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसे थे। माना जा रहा है कि बदमाश अपने साथ सीढ़ी भी लाए होंगे तभी वे छत पर चढ़ सके, लेकिन मौके पर कोई सीढ़ी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि विकास की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed