फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता को रास नहीं आया प्यार, बेटी और प्रेमी का ऐसा अंजाम, तस्वीरें

Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
honour killing, father killed daughter and her boy friend in punjab
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
बेटी किसी से महोब्ब्त करती थी, लेकिन पिता को उसका प्यार रास नहीं आया। उसने बेटी और उसके प्रेमी का गला काट डाला। देखिए तस्वीरें।
honour killing, father killed daughter and her boy friend in punjab
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
वारदात पंजाब के तरनतारन में अंजाम दी गई। गांव लादुके में  पिता ने अपनी लड़की के दोस्त को घर बुलाकर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोस्त को बचाने के लिए जब उसकी लड़की आगे आई तो पिता ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतक लड़के के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
honour killing, father killed daughter and her boy friend in punjab
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गांव वल्टोहा निवासी रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र बिट्टू सिंह गांव लध्धू में हेयर कटिंग की दुकान करता था। उसका छोटा भाई दविंदर सिंह उर्फ कालू भी वहां काम करता है। इस बीच दुकान के ही नजदीक रहने वाली सुखविंदर कौर नामक लड़की से रणजीत की दोस्ती हो गई। दोनों में मिलना जुलना शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
honour killing, father killed daughter and her boy friend in punjab
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
इस प्रेम संबंध का जब सुखविंदर कौर के पिता डोगर सिंह को पता चला तो उसे रास नहीं आया। उसने रणजीत को सबक सिखाने के लिए उसे रविवार को बहाने से घर बुलाया। घर पहुंचते ही डोगर सिंह ने कृपाण से रणजीत सिंह पर हमला कर दिया और देखते ही देखते उसका गला रेत डाला। सुखविंद्र उसे छुड़ाने के लिए आगे आई को डोगर सिंह ने उसे भी नही बख्शा और उसका भी गला काट दिया। घटना के बाद आरोपी डोगर सिंह फरार हो गए।
विज्ञापन
honour killing, father killed daughter and her boy friend in punjab
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सब-डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी जैमल सिंह नागोके व थाना प्रभारी अवतार सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे व दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया। डीएसपी जैमल सिंह ने बताया कि मृतक लड़के के भाई के बयानों पर आरोपी डोगर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed