{"_id":"587b6ffe4f1c1b332defe165","slug":"hindu-takth-amit-sharma-shot-in-ludhiana-who-uploaded-objectional-post-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर हिंदू नेता को गोलियों से भून डाला, देखिए कसूर क्या था?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच सड़क पर हिंदू नेता को गोलियों से भून डाला, देखिए कसूर क्या था?
Mon, 16 Jan 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लुधियाना में हिंदू नेता का मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीच सड़क पर हिंदू तख्त के जिला प्रचारक को गोलियों से भून डाला गया। देखिए उस नेता का कसूर क्या था?
2 of 6
लुधियाना में हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या
घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव पुल के नजदीक दुर्गा माता मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने शनिवार देर शाम हिंदू तख्त के जिला प्रचारक 32 वर्षीय अमित शर्मा को गोलियों से भून दिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
3 of 6
लुधियाना में हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या
जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। बताया जा रहा है कि अमित के सिर और कमर में दो गोलियां लगी। इस घटना से हिंदू समाज में रोष है, वहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लुधियाना में हिंदू नेता का मर्डर
भगवान चौक निवासी अमित शर्मा (32) का सिलाई मशीन का कारोबार है। उसका पांच साल का बेटा भी है। वह दोराहा में निजी काम से गया था। वापसी में वह अपने दोस्त चंद्र कालरा से मिलने गया। जब वह अपनी कार से नीचे उतरा तो बुलेट पर सवार दो युवकों ने उस पर चार गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
लुधियाना में हिंदू नेता का मर्डर
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग सिविल अस्पताल में जमा हो गए और उनमें जबरदस्त रोष था, इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।अमित शर्मा के मर्डर के बाद पंजाब पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। श्री हिंदू तख्त संस्था के पब्लिसिटी मैनेजर रोहित साहनी ने कहा कि अमित ने शुक्रवार को फेसबुक पर धर्म से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से उसे खलिस्तानी समर्थकों ने फोन पर धमकियां मिल रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।