वीरवार सुबह सड़कों पर कोहरा इनता था कि सामने से आ रही गाड़ियां भी नहीं दिखाई दे रही थीं। फतेहगढ़ साहिब में कोहरे के कारण 12 वाहन टकरा गए।
फतेहगढ़ साहिब के अलावा राज्य के अधिकतर हिस्से कोहरे की चादर से ढ़क गए। नवांशहर व रूपनगर सहित विभिन्न स्थानों पर घने कोहरके के कारण सड़कों पर दृश्यता शून्य के करीब रही। इससे यातायात बुरी तरह बाधित हुआ।
कोहरे के कारण ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं। काेहरे के कारण फतेहगढ़ साहिब में 12 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इस हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गए। अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं है, लेकिन कई लोग घायल हो गए। हादसे के कारण लंबा जाम लग गया।
काेहरे के कारण राज्य के अन्य हिस्सों में भी सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। ट्रेनाें के काफी देरी से चलने के कारण यात्रियों काे भारी परेशानी हो रही है। अमृतसर, जालंधर, पटियाला और लुधियाना जिले में भी कोहरे ने लोगों को परेशान किया।