फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: 4 राज्यों में मोस्टवाटेंड था ये खूंखार गैंगस्टर, इस तरह खत्म हुई कहानी

Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
four states police mostwanted ganster surender gyong killed in encounter at karnal village
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती जैसे संगीन अपराधों के दोषी जिस गैंगस्टर की तलाश चार राज्यों की पुलिस को थी, वह एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।
four states police mostwanted ganster surender gyong killed in encounter at karnal village
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बन चुके इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग को करनाल पुलिस ने जिले के गांव राहड़ा में शनिवार को लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। बदमाश की गाड़ी से पुलिस की वर्दी, दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर का आईडी कार्ड व बेल्ट आदि बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो पिस्टल और 50 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं।
four states police mostwanted ganster surender gyong killed in encounter at karnal village
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
बदमाश के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत असंध थाना में केस दर्ज किया गया है। पूरे ऑपरेशन के दौरान कैथल पुलिस भी साथ रही। अहम बात यह है कि बदमाश ने अपना भेष बदला हुआ था और उसने सिर पर पुलिस की खाकी पगड़ी और ब्राउन जूते पहने हुए थे।  करनाल के एसपी जेएस रंधावा ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

 
विज्ञापन
four states police mostwanted ganster surender gyong killed in encounter at karnal village
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
एसपी रंधावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी पैरोल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग असंध के गांव राहड़ा में देखा गया है। इसके बाद, दोपहर 12 बजे करनाल सीआईए वन की टीम इंचार्ज बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने राहड़ा में नाकाबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस की टीम पंघाला रोड पर खड़ी होंडा सिटी गाड़ी के पास पहुंची तो सुरेंद्र ग्योंग ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी दौड़ाकर गांव की तरफ कर ली।
four states police mostwanted ganster surender gyong killed in encounter at karnal village
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
टीम ने उसका पीछा किया और पुलिस ने बदमाश पर जवाबी फायरिंग की। गाड़ी चलाते हुए ग्योंग भी फायरिंग करता रहा। इस दौरान सुरेंद्र ग्योंग के एक हाथ में गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। रास्ते में उसकी गाड़ी निर्माणाधीन पुली पर नहीं चढ़ पाई तो वह गाड़ी से नीचे उतर कर दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर गांव की गलियों में घुस गया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब दो दर्जन बार फायरिंग की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed