फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: माता के दर्शन करने गए थे, भयानक हादसे में पूरा परिवार खत्म

Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब) Updated Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Five members of a family killed in road accident in Phagwara
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मदर्स डे और रविवार होने के चलते माता के दर्शन करने गए थे लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य घर नहीं पहुंच पाया, देखिए कितना भयानक हादसा था...
Five members of a family killed in road accident in Phagwara
family killed in road accident in Phagwara
घटना पंजाब के फगवाड़ा की है, जहां होशियारपुर रोड पर रविवार सुबह एक क्विड कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल है। वहीं हादसे में आठ माह की बच्ची बाल-बाल बच गई।
Five members of a family killed in road accident in Phagwara
family killed in road accident in Phagwara
आठ माह की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। हादसा गांव खुर्रमपुर के पास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई और फरार हो गया। सदर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों घायलों को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five members of a family killed in road accident in Phagwara
family killed in road accident in Phagwara
हादसा रविवार सुबह हुआ। लुधियाना के एक ही परिवार के लोग माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन कर क्विड कार लौट रहे थे। वे फगवाड़ा के पास पहुंचे तो कार की टक्‍कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के पड़खच्‍चे उड़ गए और ट्रक में आग तक लग गई। कार में दो महिलाओं और तीन बच्‍चों सहित सात लोग सवार थे।
विज्ञापन
Five members of a family killed in road accident in Phagwara
family killed in road accident in Phagwara
जानकारी के अनुसार लुधियाना के ताजपुर रोड निवासी कारोबारी सुरिंदर कुमार (40) अपनी पत्नी रीना (35), बेटे राघव (10), मानव (7), साढू विकास (30), उसकी पत्नी शिखा (28) और उनकी बेटी शिविका (आठ माह) के साथ क्विड कार से हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी धाम माथा टेकने गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed