{"_id":"57811d514f1c1be42f7fb9c5","slug":"father-brutly-murder-his-daughter-at-asandh-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों खौला पिता का खून, जो उसने काट दी बेटी की गर्दन, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर क्यों खौला पिता का खून, जो उसने काट दी बेटी की गर्दन, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध
Updated Sun, 10 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
asandh murder
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून के रिश्ते पानी होते जा रहे हैं। बेटी द्वारा उठाए एक कदम से पिता का खून इतना खोला कि सरेबाजार उन्होंने बेटी की गर्दन काट डाली। तस्वीरों में पूरी रिपोर्ट।
asandh murder
- फोटो : amarujala
वारदात, आज हरियाणा में असंध के गांव शेखपुरा में हुई। युवती का कसूर केवल इतना था कि वह अपने मंगेतर से मिलने गई थी। पिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसकी दोनों बाजू काटकर बीच सड़क पर तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में लड़की का चाचा भी शामिल रहा। हमले में दो महिलाओं समेत तीन अन्य भी घायल हो गए। लड़की की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
assandh murder
- फोटो : amarujala
शेखपुरा गांव के करनैल सिंह ने अपनी बेटी रिंकी (17) का रिश्ता कैथल जिले के गांव प्यौदा में जयभगवान से तय किया था। रिश्ता हुए एक साल हो चुका था। शुक्रवार दोपहर को लड़की घर से बैग लेकर अपने मंगेतर के पास उसकी दुकान पर कैथल चली गई। उसका मंगेतर लड़की को अपने घर ले गया। वहां पर लड़के के परिजनों ने लड़की के घर फोन कर इसकी सूचना दे दी। साथ ही आकर लड़की को ले जाने की बात भी कही
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़के के अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट
- फोटो : amarujala
लड़की के पिता करनैल सिंह ने लड़के के परिजनों को लड़की को उनके घर शेखपुरा छोड़ने की बात कही। इसके बाद लड़के के परिजन शुक्रवार देर रात अपनी गाड़ी में लड़की को लेकर शेखपुरा पहुंचे। गांव पहुंचते ही लड़की के पिता करनैल सिंह व उसके चाचा जरनैल सिंह ने उनकी गाड़ी को घर पहुंचने से पहले ही रुकवा लिया। दोनों ने पहले तो गाड़ी चला रहे बिजेंद्र पर तलवार से वार किया। इसके बाद लड़के के अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
assandh murder
- फोटो : amarujala
लड़के के परिजनों के साथ मारपीट करने के बाद लड़की के पिता ने लड़की को कार से जबरदस्ती घसीटकर सड़क पर गिरा लिया और इसके बाद तलवार से वार करके लड़की की दोनों बाजू कंधे से अलग कर दी। इसके बाद आरोपी पिता ने तलवार से लड़की की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।