फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का दुखद अंत, युवक ट्रेन के आगे कूदा, युवती का शव मिला

Sat, 30 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर(हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर(हिसार) Updated Sat, 30 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
double suicide, suicide after murder, love story horrible end, mandi adampur
मंडी आदमपुर में युवक ट्रेन के आगे कूदा, युवती का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
इसे डबल सुसाइड कहा जाए या मर्डर के बाद सुसाइड, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन एक प्रेम कहानी का बेहद दुखद अंत हुआ।
double suicide, suicide after murder, love story horrible end, mandi adampur
मंडी आदमपुर में युवक ट्रेन के आगे कूदा, युवती का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
घटना हिसार के मंडी आदमपुर की है। एक युवक ने फाजिल्का-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं, युवती का शव ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृतक युवक का नाम 23 वर्षीय जसविंद्र निवासी आदमपुर ऑटो मार्केट और युवती की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है और वह 11वीं की छात्रा थी। युवक फतेहाबाद के गांव ढांड के राजकीय विद्यालय में कॉंट्रेक्ट पर संगीत का अध्यापक लगा हुआ था। 
double suicide, suicide after murder, love story horrible end, mandi adampur
मंडी आदमपुर में युवक ट्रेन के आगे कूदा, युवती का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का अनुमान है कि युवती की मौत जहर या किसी अन्य कारण से कार में हुई। प्रेमी ने उसके शव को ट्रैक के पास रखा और खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर मिले युवक के हाथों लिखे गए और दोनों के नाम लिखे सुसाइड नोट में लड़की के मौसेरे भाई को मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है। जीआरपी के घटनास्‍थल से कुछ दूरी पर खड़ी कार में युवक का मोबाइल, सुसाइड नोट, ग्रीटिंग कार्ड, बैग, जूते, शराब की बोतल और छात्रा का स्कूल बैग मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
double suicide, suicide after murder, love story horrible end, mandi adampur
मंडी आदमपुर में युवक ट्रेन के आगे कूदा, युवती का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
घटना का पता लगते ही आदमपुर थानाध्यक्ष माया सिंह, राजबीर सिंह, जीआरपी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र, सुल्तान सिंह और पुलिस के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल के डेड हाउस भिजवा दिया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद युवती के मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
double suicide, suicide after murder, love story horrible end, mandi adampur
मंडी आदमपुर में युवक ट्रेन के आगे कूदा, युवती का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय जसविंद्र वीरवार दोपहर को जसविंद्र गांव सदलपुर में शादी में जाने की बात कहकर घर से बड़े बेटे राकेश की कार ले गया था। वहीं आदमपुर की ही 17 वर्षीय छात्रा एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह कोचिंग सेंटर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उनकी मौत की ही खबर मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed