{"_id":"58cd35a04f1c1b957d32a23b","slug":"controversy-on-haryanavi-song-bata-mere-yaar-sudama-re","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादों में फंसा रातों-रात धमाल मचाने वाला ये भजन, अब बड़ा आरोप लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादों में फंसा रातों-रात धमाल मचाने वाला ये भजन, अब बड़ा आरोप लगा
Sun, 19 Mar 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 19 Mar 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बेटियों का गीत भी यूटयूब पर सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रातों-रात धमाल मचाने वाला भजन बता मेरे यार सुदामा रे... विवादों में आ गया है। अब इस पर खूब बवाल हो रहा है।
2 of 7
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
दरअसल, रोहतक के सांघी गांव के स्कूल की लड़कियों का गाया चर्चित भजन बता मेरे यार सुदामा रे... विवादों में आ गया है। गिरावड़ गांव के भजन गायक कृष्णलाल ने दावा किया है कि यह भजन उन्होंने साल 1984 में लिखा था। इसकी ऑडियो कैसेट भी रिलीज हो चुकी है।
3 of 7
सरकारी स्कूल की छात्राओं का YouTube पर धमाल
- फोटो : अमर उजाला
कृष्णलाल का कहना है कि उन्होंने यह भजन अपने फौजी भाई को समर्पित किया था। भजन एक किताब में भी प्रकाशित हो चुका है। उनका आरोप है कि सांघी स्कूल की लड़कियों द्वारा गाये गये भजन में उनके भाई और उनका नाम हटा दिया गया है। उन्हें गीत गाने पर ऐतराज नहीं है, लेकिन अपना और भाई का नाम हटाने का मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
बता दें कि कुछ दिन पहले बता मेरे यार सुदामा रे... भजन सांघी गांव के स्कूल की छात्राओं ने गाया था। इसका म्यूजिक एमडीयू के रिसर्च स्कॉलर सोमेश जांगड़ा ने दिया है। सांघी के स्कूल की बेटियों की आवाज में यह भजन इतना प्रसिद्ध हुआ कि यू-ट्यूब पर काफी संख्या में पसंद किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
इस भजन को गाने के लिए लड़कियों का जगह-जगह सम्मान किया जा रहा है। लेकिन भजन में गीतकार के नाम का उल्लेख नहीं होने से कृष्णलाल आहत हैं। उनका कहना है कि यह भजन उन्होंने काफी समय पहले लिखा और गाया था। भजन की आखिरी पंक्ति में उन्होंने अपने फौजी भाई अमि सिंह और इसके बाद अपना नाम कृष्ण शर्मा जोड़ा था। साल 1998 में प्रकाशित एक पुस्तक में भी यह भजन प्रकाशित हुआ है। इसके वह प्रमाण भी दिखाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।