{"_id":"58cd42ea4f1c1b277532a833","slug":"horrific-punishment-of-love-marriage-attack-on-man-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: लव मैरिज की खौफनाक सजा, चाकू से गोदने के बाद सिर पर मारा हथौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: लव मैरिज की खौफनाक सजा, चाकू से गोदने के बाद सिर पर मारा हथौड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 19 Mar 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में दामाद को चाकूओं से गोदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव मैरिज करने की इतनी खौफनाक सजा मिलेगी ये प्रेमी जोड़े ने कभी सोचा होगा। दिनदहाड़े चाकूओं से गोदने से बाद सिर पर हथौड़ा मार दिया। सड़क पर खून पानी की तरह बहा, देखिए...
लुधियाना में दामाद को चाकूओं से गोदा
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां प्रेम विवाह के विरोध में लड़की के परिजनों ने अपने दामाद को दिन दहाड़े चाकुओं से गोद डाला। वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल पंकज शर्मा को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ludhiana Attack
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पंकज शर्मा ने करीब एक महीना पहले एक युवती से परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इस शादी के विरोध में थे, लेकिन दोनों ने अदालत में शादी कर ली। प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिजनों से खतरे को देखते हुए पंकज ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी। शनिवार को पंकज और उसकी पत्नी की अदालत में पेशी थी। वहां पर दोनों के अलावा लड़की के परिजन भी पहुंचे थे। पेशी भुगतने के बाद पंकज और उसकी पत्नी घर जाने के लिए पीछे वाले रास्ते से निकल गए। इसी दौरान पंकज पार्किंग से अपना वाहन उठाने के लिए जाने लगा तो लड़की के परिजनों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ludhiana Attack
- फोटो : अमर उजाला
पहले डाली जफ्फी, फिर हमला
अदालत में पेश होने से पहले पंकज ने अपना वाहन अदालत परिसर के पीछे से गुजरने वाले रास्ते पर स्थित पार्किंग में खड़ा किया था। पेशी भुगतने के बाद वह अपना वाहन उठाने के लिए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहा कि पंकज जैसे ही पार्किंग की तरफ जाने लगा तो एक युवक उसके पास आया और उसे गले लगा लिया।
अदालत में पेश होने से पहले पंकज ने अपना वाहन अदालत परिसर के पीछे से गुजरने वाले रास्ते पर स्थित पार्किंग में खड़ा किया था। पेशी भुगतने के बाद वह अपना वाहन उठाने के लिए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहा कि पंकज जैसे ही पार्किंग की तरफ जाने लगा तो एक युवक उसके पास आया और उसे गले लगा लिया।
विज्ञापन
Ludhiana Attack
- फोटो : अमर उजाला
गले लगाने के बाद युवक ने पंकज पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। उसके बाद आरोपी के साथियों ने पंकज के सिर पर हथौड़ा दे मारा। जब पंकज की पत्नी चिल्लाई तो वहां खड़े एक युवक ने शोर मचा दिया कि पुलिस आ गई। जिसके बाद हमलावर भाग गए। आरोपियों में से एक युवक ने देखा कि पुलिस नहीं आई तो वह दोबारा आया और पंकज की पीठ पर तेजधार हथियार से दोबारा हमला कर भाग गया।