फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : स्वाद से खाते हैं जो अचार, उसका हाल देख बदल जाएंगे विचार, सड़ी-गली हालत में ड्रम में मिला

Sat, 20 Mar 2021 10:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Mar 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad Raid in pickles factory in Hisar of Haryana
बरामद अचार और कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हांसी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को अचार बनाने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में सड़ा-गला अचार भी मिला। अचार की हालत देखकर शायद आप को भी बाजार में मिलने वाले अचार को खाने से पहले विचार बदलना पड़ जाए। टीम को कार्रवाई के दौरान कई फैक्टरी मालिकों के पास लाइसेंस भी नहीं मिले। कार्रवाई की सूचना पर दुकानदारों और अन्य फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया।

Chief Minister Flying Squad Raid in pickles factory in Hisar of Haryana
ड्रम में रखा सड़ा-गला करेले का अचार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उड़नदस्ते ने अचार फैक्टरियों से जांच के लिए नमूने (सैंपल) लिए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि शहर में अचार की कई ऐसी फैक्टरियां चल रही हैं, जहां खाद्य सुरक्षा नियमों को ताक पर रख कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के इंचार्ज राजवीर सिंह की टीम ने फूड सेफ्टी ऑफिसर अरविंदर जीत सिंह को साथ लेकर शहर में कार्रवाई की।

Chief Minister Flying Squad Raid in pickles factory in Hisar of Haryana
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उड़नदस्ते ने सेठी चौक पर एक घर में छापा मारा और यहां से काफी मात्रा में अचार बरामद किया। यहां बिना लाइसेंस के ही अचार बनाया जा रहा था। टीम ने यहां से अचार के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad Raid in pickles factory in Hisar of Haryana
ड्रम के अंदर बोरी में रखा अचार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राम सिंह कॉलोनी से भी लिए सैंपल
टीम ने देर शाम को राम सिंह कॉलोनी में स्थित एक अचार की फैक्टरी पर छापा मारा और वहां से अचार के नमूने लिए। टीम को यहां से काफी मात्रा में खराब अचार मिला, जिसे टीम ने नष्ट करवा दिया। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी अरविंदर जीत ने कहा कि नमूने लिए जा रहे हैं, जो लैब में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad Raid in pickles factory in Hisar of Haryana
सैंपल जुटाती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के नेतृत्व में हांसी में अनाधिकृत रूप से चल रही अचार की फैक्टरी से नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इनके पास न तो लाइसेंस है और न ही इन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। काफी मात्रा में खराब अचार भी मिला है, जिसे नष्ट करवाया जाएगा। अगर जांच में सैंपल फेल मिलते हैं तो फैक्टरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अरविंदर जीत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हिसार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed