फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ गोलियों से सहमा बहादुरगढ़, ऐसे कर दी युवक की हत्या...नई जानकारी आई सामने

Thu, 07 Feb 2019 12:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, A man shot dead in Bahadurgarh of Haryana
वारदात स्थल पर पड़ी बाइक

हरियाणा के बहादुरगढ़ में उस समय दहशत फैल गई जब अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। लोग जब तक कुछ समझते तब तक एक युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

Chandigarh, A man shot dead in Bahadurgarh of Haryana
बहादुरगढ़ में युवक की हत्या

बहादुरगढ़ के झज्जर रोड पर एक पार्षद के कार्यालय के बाहर चार हमलावरों ने शाम करीब 7:45 बजे ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर कार में सवार होकर झज्जर की तरफ भाग गए। युवक के शरीर में गोली लगने के नौ निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से गोलियों के 22 खोल मिले हैं। 

मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि का बताया जा रहा है। उस पर हत्या व हत्या के प्रयास के लगभग 10 मुकदमे चल रहे थे। वारदात पुरानी रंजिश में की गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Chandigarh, A man shot dead in Bahadurgarh of Haryana
बहादुरगढ़ में युवक की हत्या

पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर निवासी अजय डीके उर्फ डंका झज्जर रोड स्थित वार्ड-26 की पार्षद रेखा दलाल के कार्यालय के ऊपरी तल पर बने कमरे में कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। करीब पौने आठ बजे वह एक दोस्त के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरा। कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक स्टार्ट ही की थी कि पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अजय पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहले एक हमलावर ने सिर में गोली मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, A man shot dead in Bahadurgarh of Haryana
बहादुरगढ़ में युवक की हत्या

इसके बाद तीन और आ गए। अजय के जमीन पर गिरने के बाद भी चारों गोलियां चलाते रहे। गोलियां मारने के बाद हमलावर सफेद रंग की कार में बैठकर झज्जर की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना, सेक्टर छह, दोनों सीआईए व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। एसपी पंकज नैन, डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम, सिटी एसएचओ सुरेंद्र सिंह, सेक्टर छह एसएचओ रवि कुमार भी वारदात स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Chandigarh, A man shot dead in Bahadurgarh of Haryana
बहादुरगढ़ में युवक की हत्या

युवक को कितनी गोलियां लगी हैं यह तो पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा, लेकिन सिर छाती व पेट पर गोलियों के नौ निशान मिले हैं। वारदात स्थल से पुलिस ने 22 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। 

युवक को कई गोलियां मारी गई हैं। चूंकि मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि का था तो शंका यही है कि पुरानी रंजिश के चलते उसे मारा गया हो। पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना व सीआईए की टीमें हमलावरों को तलाश कर रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा। -पंकज नैन, एसपी, झज्जर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed