{"_id":"60294bc3fa69bb3aa565b06a","slug":"case-filed-against-cricketer-yuvraj-singh-under-sc-st-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yuvraj Singh FIR: क्रिकेटर युवराज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, एससी\/एसटी एक्ट में केस हुआ दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yuvraj Singh FIR: क्रिकेटर युवराज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, एससी/एसटी एक्ट में केस हुआ दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर युवराज सिंह अनुसूचित समाज के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर हरियाणा के हांसी थाना पुलिस ने युवराज सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था।
2 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।
3 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : pti
गौरतलब है कि एक जून 2020 को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा व युवराज सिंह का आपस में बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने अनुसूचित समाज पर एक अशोभनीय व अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर काफी बवाल मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह
अधिवक्ता रजत कलसन ने इस बारे में बताया कि उन्होंने तत्कालीन एसपी लोकेंद्र को शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने देश के अनुसूचित समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बारे में युवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह
उन्होंने कहा था कि इस टिप्पणी को पूरे देश के अनुसूचित समाज के लोगों ने देखा है और इस टिप्पणी से उनकी ही नहीं, पूरे देश के दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।