कैंटर ने रोडवेज बस सहित चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। तस्वीरें।
2 of 8
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
हादसा भिवानी के चरखी दादरी में हुआ। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव समसपुर के पास हुए हादसे में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। इनमें से 14 की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी राजू, राजस्थान के चूड़ी-चतरपुरा निवासी पूनम व उसके ढाई वर्षीय बेटे दीक्षांत और हंसावास खुर्द निवासी अंकुर(22)की मौत हो गई।
3 of 8
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार झुंझनूं-दिल्ली रूट पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली जाने के लिए दादरी बस स्टैंड से दोपहर करीब 12 बजे निकली थी। बस गांव समसपुर से रवाना हुई ही थी कि इसी दौरान सामने से आ रहा कैंटर बस की ड्राइवर साइड से टकरा गया। इससे बस का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
4 of 8
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
बस से टकराने के बाद अनियंत्रित हुए कैंटर ने सामने से आ रही एक कार को भी टक्कर मार दी और उसे अपने साथ घसीटता हुआ दो ट्रैक्टरों से जा भिड़ा। करीब पचास मीटर तक कैंटर अपने साथ दोनों ट्रैक्टरों व कार को घसीटते हुए ले गया और बाद में सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान एक ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तो वहीं दूसरा ट्रैक्टर पीछे जुड़ी ट्राली में ही घुस गया।
5 of 8
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
कैंटर पलटने के बाद चालक व परिचालक उतरकर फरार हो गए। हादसे में बस में सवार ढाई वर्षीय बच्चे सहित उसकी मां तथा मध्य प्रदेश निवासी युवक की मौत हो गई वहीं बस में सवार करीब 55 सवारियों में से चालक-परिचालक सहित 19 सवारियों को चोटें आईं। क्षतिग्रस्त कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकालने में ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन को आधा घंटा लग गया।